सब्सक्राइब करें

Automobile Stocks: ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में क्यों आया उछाल, जानें क्या सोचते हैं इंडस्ट्री के दिग्गज

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 06:52 PM IST
सार

1 फरवरी को जब वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट 2025 पेश किया, तब मारुति सुजुकी का शेयर करीब 2 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा था। लेकिन दिन के आखिर तक, यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लगभग 5 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आखिर ऐसा क्या हुआ कि ऑटो कंपनियों के शेयरों में अचानक उछाल आ गया?

विज्ञापन
Automobile Stocks in India what led to spark in auto companies stock prices Latest News in Hindi
Maruti E Vitara - फोटो : Amar Sharma
1 फरवरी को जब वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट 2025 पेश किया, तब मारुति सुजुकी का शेयर करीब 2 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा था। लेकिन दिन के आखिर तक, यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लगभग 5 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आखिर ऐसा क्या हुआ कि ऑटो कंपनियों के शेयरों में अचानक उछाल आ गया?

असल में, सिर्फ मारुति सुजुकी ही नहीं, बल्कि पूरे ऑटो सेक्टर के शेयरों में उछाल आया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब एलान किया कि लिथियम-आयन बैटरियों पर कस्टम ड्यूटी कम की जाएगी, बैटरी निर्माण से जुड़े जरूरी उपकरणों पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटेगी और ऑटो इंडस्ट्री में काम आने वाले कई जरूरी मिनरल्स को सस्ता किया जाएगा। तब बाजार में जबरदस्त सकारात्मक माहौल बन गया। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरी की लागत कम होगी। 
Trending Videos
Automobile Stocks in India what led to spark in auto companies stock prices Latest News in Hindi
हुंडई क्रेटा ईवी - फोटो : अमर उजाला
इस एलान के बाद, ह्यूंदै मोटर इंडिया, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.9 प्रतिशत बढ़कर 23,305.45 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 में भी मारुति सुजुकी और आयशर मोटर्स टॉप फायदे वाले शेयरों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Automobile Stocks in India what led to spark in auto companies stock prices Latest News in Hindi
Eric Vas, President Urbanite,Rishabh Bajaj,Abraham Joseph, MD Bajaj Auto, with 2025 Chetak Electric - फोटो : Bajaj Auto
ईवी सेक्टर को मिलेगा फायदा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रांट थॉर्नटन भारत के ऑटो और ईवी इंडस्ट्री लीडर साकेत मेहरा ने कहा, "कम इम्पोर्ट कॉस्ट से ईवी सस्ते होंगे, जबकि घरेलू स्तर पर खनिजों की खोज, बैटरी निर्माण और इलेक्ट्रोलाइट उत्पादन में निवेश से देश को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। ये कदम सप्लाई चेन की समस्याओं को कम करेंगे और भारत की क्लीन मोबिलिटी की ओर बढ़ने की रफ्तार तेज करेंगे।"
Automobile Stocks in India what led to spark in auto companies stock prices Latest News in Hindi
Auto Expo 2025 - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, "ग्रामीण विकास और कृषि पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ इनकम टैक्स में सुधार से ऑटो इंडस्ट्री को सकारात्मक बढ़ावा मिलेगा और मांग बढ़ेगी।" उन्होंने आगे कहा, "महत्वपूर्ण खनिजों (जैसे कोबाल्ट, सीसा, जिंक आदि), लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप और 35 अन्य पूंजीगत वस्तुओं को कस्टम ड्यूटी से छूट देने से देश में एक मजबूत ईवी इकोसिस्टम तैयार करने में मदद मिलेगी।"
विज्ञापन
Automobile Stocks in India what led to spark in auto companies stock prices Latest News in Hindi
Kia Syros SUV - फोटो : Amar Sharma
बिक्री के आंकड़ों से मिला और सपोर्ट
ऑटो कंपनियों के लिए अच्छी खबर यहीं खत्म नहीं हुई। जनवरी के मासिक बिक्री आंकड़ों ने भी शेयरों को और मजबूती दी। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 2.7 प्रतिशत उछलकर 3,069.85 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के घरेलू ट्रैक्टर सेल्स जनवरी में 15 प्रतिशत बढ़कर 26,305 यूनिट्स पर पहुंच गए। जिससे कुल बिक्री में भी 15 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी दर्ज हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed