सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bajaj Auto-KTM: बजाज-केटीएम की साझेदारी ने हासिल किया मील का पत्थर, चाकन प्लांट से निकली 10 लाखवीं KTM बाइक

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto and KTM rolls out one millionth KTM motorcycle from Bajaj Auto Chakan plant in Maharashtra
(L-R) Stefan Pierer, CEO – Pierer Mobility AG with Rajiv Bajaj, MD & CEO, Bajaj and Gerald Kiska - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) और KTM (केटीएम) ने अपनी साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया। महाराष्ट्र में बजाज ऑटो की चाकन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से 10 लाखवीं केटीएम मोटरसाइकिल को रोल-आउट किया गया है। लॉन्च होने वाली 10 लाखवीं मोटरसाइकिल राजीव बजाज, एमडी और सीईओ, बजाज ऑटो और स्टीफन पियरर पियरर मोबिलिटी एजी की मौजूदगी में KTM 390 Adventure (केटीएम 390 एडवेंचर) थी। 
Trending Videos
Bajaj Auto and KTM rolls out one millionth KTM motorcycle from Bajaj Auto Chakan plant in Maharashtra
2022 KTM 390 Adventure Bike - फोटो : KTM Bikes
बजाज और केटीएम ने 2008 में साझेदारी की और भारत में बनने वाला पहला मॉडल 2012 में KTM 200 Duke (केटीएम 200 ड्यूक) था। अगले दशक में, भारत केटीएम की 125-373 सीसी लाइन-अप के लिए वैश्विक उत्पादन केंद्र बन गया, जिसे विश्व स्तर पर और साथ ही भारत में बेचा गया है। यहां यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि केटीएम ने आधे से भी कम समय में 5 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। जिससे यह पता चलता है कि ब्रांड को सिर्फ विश्व स्तर पर नहीं बल्कि भारत में भी तेजी से अपनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Auto and KTM rolls out one millionth KTM motorcycle from Bajaj Auto Chakan plant in Maharashtra
2022 KTM 390 Adventure Bike - फोटो : KTM Bikes
इस मौके पर बजाज ऑटो लिमिटेड के एमडी और सीईओ राजीव बजाज ने कहा, ''मोटरसाइकिल हमारी ताकत हैं और केटीएम का 10 लाखवीं यूनिट मील का पत्थर इसका प्रमाण है। जब हमने 2007 में अपनी साझेदारी की थी, तो यह किफायती इनोवेशन के लक्ष्य के साथ था जो केटीएम के मार्की ब्रांडों को दुनिया के सभी हिस्सों तक पहुंचाएगा। 15 साल बाद, हम न सिर्फ सफल हुए हैं बल्कि पुनर्गठित स्वामित्व के साथ सामरिक भागीदार भी बन गए हैं। हमारी समान संस्कृतियों को देखते हुए, एक स्थायी और विश्वसनीय सहयोग बना गया है जो जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों और अगली-पीढ़ी की टेक्नोलॉजी तक विस्तारित होगा। एक करोड़ हासिल किया है। अभी और भी बहुत कुछ हासिल किया जाना है!" 
Bajaj Auto and KTM rolls out one millionth KTM motorcycle from Bajaj Auto Chakan plant in Maharashtra
2022 KTM 390 Adventure Bike - फोटो : KTM Bikes
इसके बारे में बात करते हुए, स्टीफन पियरर, सीईओ - पियर्स मोबिलिटी एजी ने कहा, "यह वास्तव में केटीएम और बजाज ऑटो दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है। पियर्स मोबिलिटी एजी में, हम सफलता के अपने चार स्तंभों का पालन करते हैं। इनमें एक वैश्विक यूनिट के रूप में काम करना, लगातार इनोवेशन करना, सही प्रतिभा चुनना और दुनिया भर में अलग -अलग ब्रांडों का निर्माण करना शामिल है। एक ग्लोबल मोबिलिटी ग्रुप के रूप में हमारी स्थिति सही भागीदारों पर बनाई गई है जो उत्कृष्टता प्रदान करने के बारे में भावुक हैं। नया करने के लिए हमारी निरंतर ड्राइव और बाजारों में मजबूत ब्रांडों के निर्माण की क्षमता ने बजाज ऑटो के साथ प्रतिध्वनित किया है। इस साझेदारी में हमारी सफलता हमें भविष्य के बारे में बहुत विश्वास दिलाता है, जहां हम अपने पोर्टफोलियो को इलेक्ट्रिक में विस्तारित करेंगे और टू-व्हीलर उद्योग में लीडर के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेंगे।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed