सब्सक्राइब करें

Electric Scooters: टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत नए एपल आईफोन 17 Pro Max से भी है कम, जानें फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 09:11 PM IST
सार

Apple (एपल) ने भारत में अपना नया iPhone 17 Pro Max (आईफोन 17 प्रो मैक्स) लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इसी कीमत में या इससे कम पैसों में आप एक दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
best electric scooter under 1.5 lakh in india top e-scooters that cost less than new Apple iPhone 17 Pro Max
Vida VX2 Electric Scooter - फोटो : Vida
Apple (एपल) ने भारत में अपना नया iPhone 17 Pro Max (आईफोन 17 प्रो मैक्स) लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये है। यानी यह बाजार में उपलब्ध सबसे महंगे स्मार्टफोन में से एक। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इसी कीमत में या इससे कम पैसों में आप एक दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं। जो आपकी रोजमर्रा के सवारी के खर्चे को बहुत कम कर देगा। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 1.5 लाख रुपये से कम है।


यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती के बाद ₹1.64 लाख तक सस्ती हुईं ये टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानें डिटेल्स
Trending Videos
best electric scooter under 1.5 lakh in india top e-scooters that cost less than new Apple iPhone 17 Pro Max
Vida VX2 Plus - फोटो : Vida
Hero Vida VX2 Plus
Hero (हीरो) की सब-ब्रांड Vida (विडा) का VX2 Plus फिलहाल फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी ड्राइविंग रेंज है 142 किमी और टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसकी खासियत है इसका रिमूवेबल बैटरी पैक, जिसे निकालकर आप घर पर चार्ज कर सकते हैं। इसमें 4.3-इंच TFT स्क्रीन, रिवर्स असिस्ट और माय विडा एप सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह इस लिस्ट का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से काफी कम है।

यह भी पढ़ें - Vehicle Recall: अमेरिका में गाड़ियों की बड़ी रिकॉल, टोयोटा, ह्यूंदै और जीप ने लाखों गाड़ियां मंगाईं वापस 

यह भी पढ़ें - Apple iOS 26 CarPlay: एपल ने लॉन्च किया नया iOS 26 कारप्ले, अब चलेगा वीडियो भी, लेकिन एक पेंच है
विज्ञापन
विज्ञापन
best electric scooter under 1.5 lakh in india top e-scooters that cost less than new Apple iPhone 17 Pro Max
TVS iQube - फोटो : TVS Motor
TVS iQube S
TVS (टीवीएस) का iQube शुरुआती दौर से ही लोकप्रिय रहा है। इसका S वेरिएंट फीचर्स और कीमत का अच्छा बैलेंस है। इसमें 3.5 kWh बैटरी है जिसकी रेंज करीब 145 किमी है और टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटा। बड़े अंडर-सीट स्टोरेज, TFT डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स इसे शहर के रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद प्रैक्टिकल बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Night Street Race : मुंबई में होगी नाइट स्ट्रीट रेस, पहली FIA-मान्यता प्राप्त सर्किट की शुरुआत, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Ninja 125 and Z125: कावासाकी ने एंट्री-लेवल निंजा बाइक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया नया लुक, जानें डिटेल्स
best electric scooter under 1.5 lakh in india top e-scooters that cost less than new Apple iPhone 17 Pro Max
Ola S1 Pro Gen 3 - फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro Gen3
Ola (ओला) का S1 Pro Gen 3 कंपनी की S1 Pro+ से नीचे वाली रेंज में आता है, लेकिन फीचर्स के मामले में जबरदस्त है। 3 kWh बैटरी वाली इस स्कूटर की रेंज 176 किमी और टॉप स्पीड 117 किमी प्रति घंटा है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, OTA अपडेट्स, क्रूज कंट्रोल और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

यह भी पढ़ें - Suzuki Motorcycles: सुजुकी की बाइक और स्कूटर की कीमतों में कटौती, जानें कौन से मॉडल कितने सस्ते हुए
विज्ञापन
best electric scooter under 1.5 lakh in india top e-scooters that cost less than new Apple iPhone 17 Pro Max
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Chetak 3501
बजाज ने अपने मशहूर Chetak (चेतक) स्कूटर को इलेक्ट्रिक अवतार दिया है। 3.5 kWh बैटरी वाली चेतक की रेंज 153 किमी है। इसकी टॉप स्पीड 73 किमी प्रति घंटा है, लेकिन ये स्कूटर तेजी से ज्यादा क्वालिटी और डिजाइन पर फोकस करता है। इसमें ऑल-मेटल बॉडी, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और बजाजा के बड़े डीलर नेटवर्क का भरोसा मिलता है।

यह भी पढ़ें - Mahindra: महिंद्रा की एसयूवी हुईं सस्ती, अब होगी ₹2.56 लाख तक की बचत, जीएसटी कटौती और फेस्टिव ऑफर्स का फायदा 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed