सब्सक्राइब करें

Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में ये कारें हो सकती हैं शोकेस, जानें डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

वर्ष 2024 को भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए काफी सफल माना जा सकता है। इस वर्ष विभिन्न सेगमेंट में कई नए लॉन्च हुए हैं। इस बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के मंच पर इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला रहेगा। साथ ही कुछ रोमांचक इंटरनल कंब्शन इंजन मॉडल भी हैं, जो भारत में अपनी शुरुआत करेंगे। 

विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 upcoming vehicles upcoming electric cars in india
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
वर्ष 2024 को भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए काफी सफल माना जा सकता है। इस वर्ष विभिन्न सेगमेंट में कई नए लॉन्च हुए हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों ने 2024 में काफी लोकप्रियता हासिल की है। इस ट्रेंड को जारी रखते हुए, वर्ष 2025 ईवी के मामले में और भी ज्यादा रोमांचक होने का वादा करता है। अब जबकि हम 2025 में प्रवेश कर चुके हैं, नया साल और भी ज्यादा उत्साह लेकर आने वाला है, जिसकी शुरुआत अगले सप्ताह भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 से हो रही है। 17 जनवरी, 2025 से दिल्ली में आयोजित होने वाला भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो भारत के तेजी से विकसित हो रहे ऑटो सेक्टर को प्रदर्शित करने जा रहा है।


इस बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के मंच पर इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला रहेगा। साथ ही कुछ रोमांचक इंटरनल कंब्शन इंजन मॉडल भी हैं, जो भारत में अपनी शुरुआत करेंगे। यहां हम आपको भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान होने वाले सभी संभावित लॉन्च और अन्वील के बारे में बता रहे हैं।
Trending Videos
Bharat Mobility Global Expo 2025 upcoming vehicles upcoming electric cars in india
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki e Vitara
Maruti Suzuki e Vitara (मारुति सुजुकी ई विटारा) इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ पहली बार भारत में पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में प्रवेश करेगी। ईवी को कॉम्पैक्ट ईवी सेगमेंट में टाटा कर्व ईवी या महिंद्रा बीई 6ई के बराबर पोजिशन किया जाएगा। यह ग्रैंड विटारा एसयूवी के साइज के बराबर है। मारुति इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 49 kWh और 61 kWh बैटरी के साथ पेश करेगी। इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वेरिएंट में आने की उम्मीद है। मारुति का दावा है कि ई विटारा की रेंज एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 upcoming vehicles upcoming electric cars in india
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
Hyundai Creta EV
ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक,को हाल ही पहले पेश किया गया। अब इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने पर, यह हाल ही में लॉन्च की गई महिंद्रा BE 6, टाटा कर्व ईवी और मारुति की ई विटारा जैसी कारों से मुकाबला करेगी, जो एक्सपो में अपनी शुरुआत भी करेगी। क्रेटा इलेक्ट्रिक को दो बैटरी पैक विकल्पों - 51 kWh और 42 kWh के साथ चार ट्रिम लेवल में पेश किया जाएगा। बड़े बैटरी पैक के लिए ARAI प्रमाणित रेंज 493 किमी होने का दावा किया गया है, जबकि छोटे बैटरी पैक की ARAI प्रमाणित रेंज 390 किमी होगी।

फीचर्स के लिहाज से, इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L), i-पेडल टेक्नोलॉजी मिलेगी जो वन-पैडल ड्राइविंग एक्सपीरियंस, शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम, डिजिटल चाबी, डुअल 10.25 इंच डिस्प्ले, बोस प्रीमियम साउंड 8 स्पीकर सिस्टम, 268 एम्बेडेड वॉयस कमांड, 70 कनेक्टेड कार फीचर्स और अन्य के साथ-साथ लेवल 2 ADAS फीचर्स मिलेंगी।
Bharat Mobility Global Expo 2025 upcoming vehicles upcoming electric cars in india
Tata Harrier EV - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier EV
टाटा मोटर्स Tata Harrier EV (टाटा हैरियर ईवी) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें 60 से 80 kWh तक की बैटरी पैक होने की संभावना है। जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर की अधिकतम रेंज प्रदान करती है। और इसमें रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) सिस्टम की सुविधा है। क्योंकि इसे हाल ही में रियर इलेक्ट्रिक मोटर के साथ देखा गया था। जबकि मौजूदा ICE हैरियर सिर्फ फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) सिस्टम के साथ आता है। वहीं, इलेक्ट्रिक वर्जन स्टैंडर्ड तौर पर FWD के साथ आने की उम्मीद है, जबकि इसके 4WD वेरिएंट के लिए RWD उपलब्ध है। हैरियर ईवी का अनावरण भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में किया जाएगा। और इसे 2025 के आखिर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 upcoming vehicles upcoming electric cars in india
Tata Sierra EV - फोटो : Tata Motors
Tata Sierra EV
टाटा नई ईवी के साथ Sierra (सिएरा) नेमप्लेट वापस लाएगी। जबकि इसके पेट्रोल और डीजल वर्जन भी जल्द ही आएंगे। कंपनी ने कर्व ईवी और इसके पेट्रोल और डीजल वर्जन के लॉन्च के लिए एक ही फॉर्मेट का इस्तेमाल किया। सिएरा ईवी उसी एक्टी.ईवी आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करेगी, जो कि टाटा का जेन2 ईवी प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल पंच ईवी, कर्व ईवी और हैरियर ईवी द्वारा किया जाता है। हालांकि बैटरी और मोटर स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि होना बाकी है। सिएरा ईवी को एक ऑप्शन के रूप में AWD सेटअप भी मिल सकता है, जिसमें प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर होगी। स्टाइलिंग कॉन्सेप्ट वर्जन के करीब होगी और इसमें एक बड़ा रियर ग्लास एरिया होगा जो 1990 के दशक के मूल सिएरा के साथ नजर आएगा। टाटा इलेक्ट्रिक सिएरा को 2025 या 2026 में लॉन्च कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed