सब्सक्राइब करें

BMW : यह दमदार इलेक्ट्रिक साइकिल है कमाल, फुल चार्ज में चलती है 300 किमी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Sep 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
bmw motorrad unveils bmw i vision amby electric bicycle claims range of 300 km electric motorcycle
BMW i Vision Amby Electric Cycle - फोटो : BMW Motorrad
BMW Electric cycle: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को दुनियाभर में बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकारों के साथ ही विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही हैं और नए-नए उत्पाद पेश कर रही हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने Munich (म्यूनिख) में हुए इंटरनेशनल मोटर शो (IAA) में अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल को पेश किया है। 

न्यू जेनरेशन के लिए की गई डिजाइन
BMW  की इस नई इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल का नाम BMW i Vision Amby है। यह न तो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है और न ही साइकिल। यह अपनी तरह का एक किस्म का इलेक्ट्रिक वाहन है। इस व्हीकल को BMW Motorrad ने नई पीढ़ी को ध्यान में रख कर डिजाइन किया है। यह एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक है। हालांकि विदेशों में इलेक्ट्रिक साइकिल को भी बाइक के ही नाम से पुकारा जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये इसे साइकिल और लाइटवेट मोटरसाइकिल के बीच रखा जाएगा।  
Trending Videos
bmw motorrad unveils bmw i vision amby electric bicycle claims range of 300 km electric motorcycle
BMW i Vision Amby Electric Cycle - फोटो : BMW Motorrad
सिंगल चार्ज में चलेगी 300 किमी
इस बाइक में 2,000 Wh की क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। इसे साइकिल के फ्रेम में फिट किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक पेडलेक राइडिंग मोड में 300 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी फास्ट-चार्जिंग तकनीक से इसकी बैटरी को सिर्फ तीन घंटे में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक साइकिल की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bmw motorrad unveils bmw i vision amby electric bicycle claims range of 300 km electric motorcycle
BMW i Vision Amby Electric Cycle - फोटो : BMW Motorrad
3 स्पीड मोड
यह ई-साइकिल स्मार्ट एप के जरिए आपके मोबाइल फोन से कनेक्ट हो जाएगी। एप के जरिए ही साइकिल में दी गईं स्पीड मोड्स को बदला जा सकता है। यह साइकिल अपनी टॉप स्पीड को या तो मैन्युअल तरीके से या जियो-फेंसिंग के जरिए खुद से एडजस्ट कर सकती है। साइकिल में खास एडेप्टिव मोबिलिटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह ड्राइव सिस्टम साइकिल ट्रैक पर 25 किमी प्रति घंटे, सिटी-सेंटर सड़कों पर 45 किमी प्रति घंटे और मल्टी-लेन सड़कों पर 60 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड मिलती है। कंपनी का कहना है कि, राइडर को इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम का लाभ उठाने के लिए लगातार पेडल करना पड़ता है। 
bmw motorrad unveils bmw i vision amby electric bicycle claims range of 300 km electric motorcycle
BMW i Vision Amby Electric Cycle - फोटो : BMW Motorrad
ड्राइविंग लाइसेंस नहीं चाहिए
BMW i Vision Amby एक हाई-स्पीड साइकिल होगी, इसलिए इसे चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस की दरकार नहीं होगी। चूंकि यह एक कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट है, इसलिए इसके उत्पादन और बिक्री को लेकर फिलहाल किसी समय और तारीख का एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
bmw motorrad unveils bmw i vision amby electric bicycle claims range of 300 km electric motorcycle
BMW i Vision Amby Electric Cycle - फोटो : BMW Motorrad
बड़े और मोटे पहिये
BMW i Vision Amby में आगे का पहिया 26 इंच का होगा, जबकि पिछला पहिया 26 इंच का दिया गया है। अगले पहिये का टायर पतला होगा, जबकि पिछला पहिये में राउंडेड टायर दिए गए हैं। साइकिल की सीट की ऊंचाई 830 mm है। इसका कुल वजन 65 किलोग्राम है। जो पारंपरिक मोटरसाइकिलों की तुलना में काफी हल्की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed