सब्सक्राइब करें

BMW X1 2023: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की तीसरी पीढ़ी की X1 SUV, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 28 Jan 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
BMW X1 2023 Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
BMW X1 2023 - फोटो : BMW
BMW (बीएमडब्ल्यू) ने भारतीय बाजार में तीसरी पीढ़ी की X1 SUV लॉन्च कर दी है। यह पेट्रोल और एक डीजल पावरट्रेन और दो वैरिएंट्स - X Line (एक्स लाइन) और M Sport (एम स्पोर्ट) में उपलब्ध है। 2023 BMW X1 एसयूवी की कीमतें 45.95 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 47.90 लाख रुपये तक जाती हैं। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।


डिलीवरी डिटेल्स
2023 BMW X1 SUV का उत्पादन चेन्नई में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में स्थानीय रूप से किया जाएगा। X1 sDrive18d M Sport (डीजल) की डिलीवरी मार्च से शुरू होगी और BMW X1 sDrive18i xLine (पेट्रोल) की डिलीवरी जून से शुरू होगी।
 
Trending Videos
BMW X1 2023 Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
BMW X1 2023 - फोटो : BMW
इंजन पावर और स्पीड
BMW X1 sDrive 18d M Sport में 1,995 cc, 4-सिलेंडर, डीजल इंजन है। यह 145 bhp और 360 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। यह कार 8.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। BMW X1 sDrive 18i xLine में 1,499 cc, तीन-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन है जो 132 bhp और 230 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। यह 9.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। दोनों इंजन 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक डुअल-क्लच ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW X1 2023 Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
BMW X1 2023 - फोटो : BMW
लुक और डिजाइन
पिछले मॉडल की तुलना में एक्सटीरियर में मामूली अपडेट मिलते हैं। बंपर स्पोर्टी दिखते हैं, ग्रिल थोड़ा बड़ा है, हेडलैम्प्स स्लीक हैं और एलईडी डीआरएल नए हैं। साइड में नए 18 इंच के अलॉय व्हील और फ्लश-सिटिंग डोर हैंडल हैं। पीछे की तरफ नए रैपराउंड एलईडी टेल लैंप हैं। नई BMW X1पिछली पीढ़ी की तुलना में 53 मिमी लंबी, 24 मिमी चौड़ी और 44 मिमी ऊंची है। बीएमडब्ल्यू ने व्हीलबेस भी 22 मिमी बढ़ाया है। 
BMW X1 2023 Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
BMW X1 2023 - फोटो : BMW
इंटीरियर और फीचर्स
नई BMW X1 के इंटीरियर में भी अपडेट मिलता हैं। X1 में अब नया कर्व्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो नए X7 और 7 सीरीज जैसे मॉडल्स में देखने को मिलता है। डैशबोर्ड में अब स्लिम एसी वेंट्स हैं और कुल मिलाकर केबिन ज्यादा अप-मार्केट दिखता है। होलस्ट्री में सेंसटेक परफोरेटेड मोचा और सेंसटेक परफोरेटेड ऑयस्टर शामिल हैं। 
विज्ञापन
BMW X1 2023 Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
BMW X1 2023 - फोटो : BMW
कलर ऑप्शन 
बीएमडब्ल्यू एसयूवी को 5 एक्सटीरियर पेंट स्कीम में उपलब्ध करा रही है। जिसमें अल्पाइन व्हाइट, स्पेस सिल्वर, फाइटोनिक ब्लू, ब्लैक नीलम और एम पोर्टिमाओ ब्लू (एम स्पोर्ट के लिए विशेष) रंग शामिल हैं। 

मुकाबला
BMW X1 भारतीय बाजार में मुकाबला Mercedes-Benz GLA (मर्सिडीज बेंज जीएलए), Audi Q3 (ऑडी क्यू3), Volvo XC40 (वॉल्वो एक्ससी40) और Mini Countryman (मिनी कंट्रीमैन) जैसी कारों से होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed