फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSA Scrambler: बीएसए स्क्रैंबलर कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल लाइव शो में हुई पेश, नए गोल्ड स्टार 650 पर है आधारित

Thu, 24 Nov 2022 12:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 24 Nov 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
BSA Motorcycles unveils BSA Scrambler concept based on new Gold Star 650cc retro-styled motorcycle
BSA Scrambler Motorcycle - फोटो : For Reference Only
BSA Motorcycle (बीएसए मोटरसाइकिल) ने दिसंबर 2021 में Gold Star (गोल्ड स्टार) 650cc रेट्रो-स्टाइल मोटरसाइकिल पेश की थी। ऐसा लगता है कि बीएसए एक नई 650cc स्क्रैम्बलर पर काम कर रही है, क्योंकि बर्मिंघम में मोटरसाइकिल लाइव शो में एक नई BSA Scrambler (बीएसए स्क्रैम्बलर) कॉन्सेप्ट बाइक को पेश किया गया है।


हालांकि कंपनी ने अभी तक इस  बात की पुष्टि नहीं की है कि नई Scrambler का प्रॉडक्शन मॉडल तैयार होगा या नहीं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि BSA Scrambler 650 को साल 2023 में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। 
BSA Motorcycles unveils BSA Scrambler concept based on new Gold Star 650cc retro-styled motorcycle
BSA Scrambler Motorcycle - फोटो : For Reference Only
मोटरसाइकिल लाइव शो की तस्वीरों से पता चलता है कि कॉन्सेप्ट का स्टाइल रफ एंड टफ है। यह वायर-स्पोक व्हील्स, उठे हुए फ्रंट फेंडर, सिंगल-सीट और हेडलाइट ग्रिल से लैस है। बीएसए इस मोटरसाइकिल को एक कॉन्सेप्ट कह रही है। हालांकि, बाइक के ज्यादातर हिस्से उत्पादन के लिए तैयार दिखते हैं। मोटरसाइकिल में लॉन्ग ट्रेवल सस्पेंशन, नॉबी टायर और एक नया रंग है जिसमें 28 साइड प्लेट है। 
BSA Motorcycles unveils BSA Scrambler concept based on new Gold Star 650cc retro-styled motorcycle
BSA Scrambler Motorcycle - फोटो : For Reference Only
हेडलाइट कवर, चौड़ा हैंडलबार और वायर-स्पोक व्हील मोटरसाइकिल की ऑफ-रोड स्टाइल को दिखाते हैं। बीएसए स्क्रैम्बलर 650 में सिंगल ब्रेक डिस्क के साथ एक बड़ा फ्रंट व्हील, एक डुअल-एग्जॉस्ट पाइप और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BSA Motorcycles unveils BSA Scrambler concept based on new Gold Star 650cc retro-styled motorcycle
BSA Scrambler Motorcycle - फोटो : For Reference Only
इस कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल में 652cc, लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जो Goldstar में भी दिया गया है। यह इंजन 46 bhp का पावर और 55 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

बीएसए स्क्रैंबलर 650 में सेमी-डिजिटल लेआउट वाला ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल हो सकता है। बाईं ओर एक एनालॉग स्पीडोमीटर और ओडोमीटर के लिए एक एलसीडी है। जबकि कॉन्सेप्ट के दाईं ओर एक टैकोमीटर और एक डिजिटल फ्यूल गेज होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed