{"_id":"660e97604410942e280be2f0","slug":"can-rumble-strips-on-road-harm-your-spine-doctor-in-viral-video-explains-2024-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Roads: सड़क पर रंबल स्ट्रिप्स आपकी रीढ़ की हड्डी को कैसे पहुंचा सकते हैं नुकसान? वायरल वीडियो से मची हलचल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Roads: सड़क पर रंबल स्ट्रिप्स आपकी रीढ़ की हड्डी को कैसे पहुंचा सकते हैं नुकसान? वायरल वीडियो से मची हलचल
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो ने हलचल मचा दी है। जिसमें एक डॉक्टर का दावा है कि रंबल स्ट्रिप्स (सड़कों पर बने खांचे वाले खंड) आपकी रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रंबल स्ट्रिप्स रणनीतिक रूप से सड़कों पर ड्राइवरों को संभावित खतरों, जैसे कि लेन से हटने या सड़क के किनारे के खतरों से आगाह करने के लिए लगाए जाते हैं।
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में डॉक्टर का दावा है कि रंबल स्ट्रिप्स के ऊपर से गाड़ी चलाने से होने वाले कंपन रीढ़ की हड्डी को झटका दे सकते हैं। और लंबे समय तक होने वाला नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, किसी भी प्रमुख चिकित्सा संस्था ने वास्तव में सड़कों पर मौजूद रंबल स्ट्रिप्स से जुड़े वास्तविक जोखिमों को साबित नहीं किया है।
Daily reminder-Day 38
Dear @GHMCOnline,
Doctors opinion on rumble strips.
Please remove all rumble strips of Hyderabad and find an alternative solution.
वीडियो में, डॉक्टर रीढ़ की हड्डी की प्रतिकृति का इस्तेमाल करके रंबल स्ट्रिप्स पर चलने/गाड़ी चलाने से होने वाले जोखिमों को समझाते हैं। हालांकि ऐसा कोई चिकित्सा अध्ययन नहीं है जो ऐसे जोखिमों की पुष्टि करता है, फिर भी यह चिंताजनक लगता है। खास तौर पर, सड़क की असमानताओं के संबंध में जिनका सामना हम अक्सर सफर के दौरान करते हैं। रोजाना काफी खराब सड़कों पर लगातार या बार-बार संपर्क में रहने से पीठ के लिए समस्या हो सकती है। खासकर एंट्री-लेवल दोपहिया वाहन मालिकों के लिए जिनमें सस्पेंशन सिस्टम उतना बढ़िया नहीं हो सकता है। जितना कि अन्य मध्यम या हाई-स्पेक मॉडल में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर, गाड़ी चलाना रीढ़ की हड्डी पर कुछ दबाव डाल सकता है। खासकर लंबी यात्राओं के दौरान या खासकर दोपहिया वाहनों पर खराब पोजिशन में बैठने की वजह से। लेकिन वाहन पर उचित एर्गोनॉमिक्स पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, कसरत के जरिए रीढ़ की अच्छी सेहत बनाए रखना और स्वस्थ वजन बनाए रखना बेहतर साबित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।