{"_id":"57972b444f1c1b2d6421ebb3","slug":"mercedes-amg-slc43-launched-in-india-priced-at-rs-77-5-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज एएमजी भारत में लॉन्च, कीमत 77.5 लाख रुपये","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
मर्सिडीज एएमजी भारत में लॉन्च, कीमत 77.5 लाख रुपये
Tue, 26 Jul 2016 02:58 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jul 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में मर्सिडीज की एएमजी रेंज में एक और नई दमदार कार जुड़ गई है। इसका नाम है, एसएलसी43। यह मर्सिडीज का पहला एएमजी मॉडल है जिसे 43 नेमप्लेट के साथ उतारा गया है। कार की कीमत 77.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह एसएलके55 एएमजी की जगह लेगी।
9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भारत में लॉन्च हुई नई कार
2 of 5
इस कार में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हुआ है। इसमें पहले वाले 5.5 लीटर के वी-8 इंजन की जगह 3.0 लीटर का ट्विन टर्बो वी-6 इंजन दिया गया है। नए इंजन की पावर 367 पीएस और टॉर्क 520 एनएम है। 0 से 100 की रफ्तार पकड़ने में इसे 4.7 सेकंड का वक्त लगेगा। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।
9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भारत में लॉन्च हुई नई कार
3 of 5
इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इनके अलावा हैंडलिंग पैकेज का विकल्प भी है, इसमें पिछले एक्सल पर मैकेनिकल लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्सिडीज एएमजी भारत में लॉन्च, कीमत 77.5 लाख रुपये
4 of 5
बेहतर हैंडलिंग और स्टेबिलिटी के लिए इसमें स्टील सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। इस से कार में बॉडी रोल की समस्या खत्म हो जाएगी। डायनैमिक सिलेक्ट फीचर के जरिए कार के सस्पेंशन को अपने मुताबिक सेट किया जा सकता है।
विज्ञापन
मर्सिडीज एएमजी भारत में लॉन्च, कीमत 77.5 लाख रुपये
5 of 5
फीचर्स की बात करें तो ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, लैदर चढ़ा मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेट रेडियो, वॉयस कमांड सिस्टम और ग्रामिन मैप, पायलट नेविगेशन के साथ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।