{"_id":"67066b31835f5c30b30c1f8b","slug":"how-to-solve-common-car-problems-know-the-full-detail-2024-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कार की इन दिक्कतों को खुद ही कर सकते हैं ठीक! समय के साथ होगी पैसों की बचत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कार की इन दिक्कतों को खुद ही कर सकते हैं ठीक! समय के साथ होगी पैसों की बचत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Car Care Tips
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आप अक्सर कार से सफर करते हैं तो आपको कुछ गाड़ी के बारे में कुछ चीजों की जानकारी होनी चाहिए। ऐसा होने से कई बार मुश्किल स्थिति में काम आसान हो जाता है। जी हां, यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि आपको कार के कुछ पार्ट्स के बारे में अच्छी डिटेल होनी चाहिए। ऐसा होने से समय के साथ-साथ कई बार पैसों की भी बचत हो जाती है।
इंजन की परेशानी
2 of 5
Car Care Tips
- फोटो : FREEPIK
कार का इंजन काफी अहम पार्ट है। ऐसे में इंजन में अगर कोई छोटी सी परेशानी भी आती है तो ज्यादातर लोग फौरन मैकेनिक या कार सर्विस सेंटर की ओर जाते हैं। मगर आपको इंजन के बारे में थोड़ी सी भी जानकारी है तो आप सबसे पहले खुद ही समस्या को देखेंगे। ऐसा होने से पैसों की बचत हो जाती है। इसके अलावा कई बार अकेले होने पर दिक्कत ठीक करने में आसानी हो जाती है।
Trending Videos
बैटरी में दिक्कत
3 of 5
Car Care Tips
- फोटो : FREEPIK
कार की बैटरी भी गाड़ी चलने के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। आग जानते ही होंगे कि अगर कार की बैटरी डिस्चार्ज हो जाए तो इससे गाड़ी के सभी इलेक्ट्रिक पार्ट्स काम नहीं करते हैं। कार की बैटरी में वैसे तो कभी भी परेशानी हो सकती है। हालांकि, बारिश और सर्दियों के दौरान बैटरी में अक्सर दिक्कत देखने को मिलती है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि कार में बैटरी किस जगह पर है और बैटरी कैसे चेक करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरहीटिंग
4 of 5
Car Care Tips
- फोटो : FREEPIK
कार में ओवरहीटिंग होना कोई बड़ी समस्या नहीं है। मगर यह बड़ी तब बन जाती है, जब कार चलाने वालों को इस बारे में सही जानकारी नहीं होती है। अक्सर गर्मियों के मौसम में कार में ओवरहीटिंग की परेशानी आती है। इस स्थिति में अगर आप किसी मैकेनिक की मदद लेंगे तो इसमें समय के साथ खर्चा भी होगा। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि ओवरहीटिंग की दिक्कत को कैसे ठीक करना है।
विज्ञापन
ब्रेकिंग सिस्टम
5 of 5
Car Care Tips
- फोटो : FREEPIK
कार का ब्रेकिंग सिस्टम वाहन और यात्री दोनों की सुरक्षा के लिए काफी जरूरी है। अक्सर बारिश और सर्दी के मौसम में कार के ब्रेकिंग सिस्टम में छोटी-मोटी परेशानी देखने को मिलती है। कई बार ब्रेक का लगातार इस्तेमाल करने से ब्रेक पैडल में से आवाज आने लगती है। ऐसे में अगर आपको ब्रेक पैडल या सिस्टम की सही जानकारी हो तो आप खुद ही परेशानी को ठीक कर सकते हैं। ऐसा होने से आपका समय और पैसा दोनों बचेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।