सब्सक्राइब करें

Car Mileage Tips: तेज रफ्तार या धीमी ड्राइविंग? जानें कौन सी स्पीड देती है ज्यादा माइलेज; ऐसे बचाएं तेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sun, 08 Feb 2026 04:44 PM IST
सार

Best Speed for Mileage: कार का माइलेज सिर्फ इंजन पर नहीं, बल्कि आपके चलाने के तरीके और सही स्पीड पर निर्भर करता है, लेकिन अधिकतर लोगों को लगता है कि धीमी गाड़ी चलाने से माइलेज बढ़ता है। वहीं, कुछ ये भी मानते हैं कि तेज रफ्तार ज्यादा फायदेमंद है, पर ये सच से एकदम विपरीत है। यहां जानिए कार की कुछ ऐसी बातें जो आपके ड्राइविंग स्टाइल बदल सकते हैं...
 

विज्ञापन
Car Mileage Guide What ideal speed  maximum fuel efficiency? Experts reveal truth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

अधिकांश पेट्रोल और डीजल कारों के लिए 70–90 किमी/घंटा की रफ्तार सबसे संतुलित मानी जाती है। इस स्पीड पर इंजन टॉप गियर में बिना ज्यादा दबाव के काम करता है और फ्यूल की खपत कंट्रोल में रहती है। 

कितनी होनी चाहिए स्पीड?

माइलेज को लेकर अक्सर ड्राइवरों में भ्रम रहता है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कुछ और ही मानना है, इनके अनुसार:

  • हाईवे का स्वीट स्पॉट: अधिकांश कारों के लिए 70 से 80 किमी/घंटा की रफ्तार सबसे किफायती है। इस स्पीड पर इंजन टॉप गियर में होता है और हवा का दबाव (Aerodynamic Drag) भी नियंत्रण में रहता है।
  • शहर की ड्राइविंग: ट्रैफिक में 40-50 किमी/घंटा की स्थिर गति सबसे बेहतर है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि गियर और स्पीड का तालमेल सही रहे।


ये भी पढ़े: Lok Adalat : ट्रैफिक चालान में छूट का मौका, इन 4 तारीखों पर लगेगी लोक अदालत, नोट करें शेड्यूल और डॉक्यूमेंट्स

Trending Videos
Car Mileage Guide What ideal speed  maximum fuel efficiency? Experts reveal truth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

किन गलतियों से घटता है माइलेज?

  • ओवरस्पीडिंग और एयर ड्रैग: जब आप कार को 100 किमी/घंटा से ऊपर ले जाते हैं, तो हवा का प्रतिरोध बढ़ जाता है। इसे काटने के लिए इंजन को ज्यादा ईंधन जलाना पड़ता है।
  • गलत गियर का चुनाव: कम स्पीड पर ऊंचे गियर में गाड़ी खींचना या हाई स्पीड पर छोटे गियर में चलाना, दोनों ही स्थितियां इंजन पर अनावश्यक दबाव डालती हैं।
  • अचानक एक्सीलरेशन: रैश ड्राइविंग या बार-बार ब्रेक लगाने से ईंधन की बर्बादी सीधे तौर पर बढ़ जाती है। ये कुछ आदतें है जो इंजन पर दबाव बढ़ाता है और फ्यूल तेजी से खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Mileage Guide What ideal speed  maximum fuel efficiency? Experts reveal truth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

माइलेज बढ़ाने के स्मार्ट हैक्स

  • टायर प्रेशर का ध्यान: टायरों में हवा कम होने पर घर्षण (Friction) बढ़ता है, जिससे इंजन को जोर लगाना पड़ता है। इसलिए हमेशा कंपनी की ओर से बताए गए पीएसआई (पाउंड प्रति वर्ग इंच) पर ही हवा रखें।
  • क्रूज कंट्रोल का जादू: अगर आप हाइवे पर हैं, तो क्रूज कंट्रोल ऑन करें। ये एक समान गति बनाए रखता है, जिससे फ्यूल की बड़ी बचत होती है।
  • एसी बनाम खिड़कियां: हाइवे पर तेज रफ्तार में खिड़कियां खोलना माइलेज कम करता है क्योंकि हवा कार को पीछे धकेलती है। ऐसे में एसी चलाना ज्यादा किफायती साबित हो सकता है, लेकिन शहर में कम स्पीड पर एसी बंद कर खिड़कियां खोलना बेहतर है।

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed