सब्सक्राइब करें

AMT Cars: ट्रैफिक में गियर बदलने का झंझट खत्म, जानें क्यों 5–7 लाख की ये ऑटोमैटिक कारें बन रहीं पहली पसंद

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sun, 08 Feb 2026 03:31 PM IST
सार

Best Budget Automatic Cars in India: शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और बार-बार गियर बदलने की परेशानी के चलते ऑटोमैटिक कारें अब लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी हैं। लेकिन ऑटोमेटिक शब्द सुनते ही लोग बजट का सोचने लगते हैं, अधिकतर लोगों को तो कंफ्यूजन भी हो जाती है कि कौन सी लें? ऐसे में यहां पांच से सात लाख रुपये के बीच माइलेज और फीचर्स से भरपूर कई शानदार ऑटोमैटिक कारों के बारे में जानें...
 

विज्ञापन
AMT Cars find out why these automatic cars 5-7 lakh price range becoming top choice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
बदलते दौर में ऑटोमैटिक कारें जरूरत बनती जा रही हैं। भारतीय बाजार में ऐसे कई कारें है जों बजट में शानदार माइलेज और स्मार्ट फीचर्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) का विकल्प देती हैं। सुरक्षा और सुविधा के मामले में ये गाड़ियां प्रीमियम हैचबैक को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
Trending Videos
AMT Cars find out why these automatic cars 5-7 lakh price range becoming top choice
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो - फोटो : maruti suzuki

1. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, देश की सस्ती ऑटोमैटिक
किफायती कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो टॉप पर आती है। इसका एजीएस ( ऑटो गेयर सिफ्ट) वेरिएंट करीब साढ़े चार लाख में उपलब्ध है। 

  • किफायती और दमदार परफॉरमेंस: करीब साढ़े चार लाख की शुरुआती कीमत वाली यह कार 998cc इंजन के साथ 25.3 kmpl का शानदार माइलेज देती है।
  • स्मार्ट फीचर्स और सेफ्टी: सिटी ड्राइविंग के लिए इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, कीलेस एंट्री के साथ सुरक्षा के लिए हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स इसे सिटी ड्राइविंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

ये भी पढ़े: Lok Adalat : ट्रैफिक चालान में छूट का मौका, इन 4 तारीखों पर लगेगी लोक अदालत, नोट करें शेड्यूल और डॉक्यूमेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
AMT Cars find out why these automatic cars 5-7 lakh price range becoming top choice
रेनॉल्ट क्विड एएमटी - फोटो : renault

2. रेनॉल्ट क्विड एएमटी: बजट में स्टाइलिश कार
अगर आप कम कीमत में स्टाइलिश और बोल्ड लुक चाहते हैं, तो रेनॉल्ट क्विड एएमटी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। 

  • स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली: करीब लाख की शुरुआती कीमत में आने वाली यह कार 999cc इंजन के साथ 22 kmpl का माइलेज देती है।
  • एसयूवी लुक और फीचर्स: अपने सेगमेंट में सबसे स्टाइलिश दिखने वाली इस कार में बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस और टचस्क्रीन जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं।
AMT Cars find out why these automatic cars 5-7 lakh price range becoming top choice
मारुति ऑल्टो के10 - फोटो : marutisuzuki

3. मारुति ऑल्टो के10: मिडिल क्लास फैमिली की पसंदीदा कार
मिडिल क्लास की पसंदीदा ऑल्टो अब और भी ज्यादा सुरक्षित हो गई है। किफायती कीमत में इसके एएमटी वेरिएंट में अब 6 एयरबैग्स भी मिलते हैं।

  • भरोसा और माइलेज: करीब पांच लाख से शुरू होने वाली यह कार 24.9 kmpl का जबरदस्त माइलेज देती है, जो इसे सबसे फ्यूल-इफिशिएंट बनाता है।
  • सुरक्षा में अपडेट: कॉम्पैक्ट साइज में उपलब्ध तंज रास्तों के लिए परफेक्ट माने जाने वाली इस कार में अब सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स मिलते हैं। इतना ही नहीं इसमें फ्रंट पावर विंडोज जैसे फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
AMT Cars find out why these automatic cars 5-7 lakh price range becoming top choice
टाटा पंच - फोटो : tata motors

4. टाटा पंच: सुरक्षा और फीचर्स का पावरहाउस
जो लोग सेफ्टी से समझौता नहीं करना चाहते, उनके लिए टाटा पंच बेस्ट है। इसे ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

  • 5-स्टार सुरक्षा और पावर: करीब लाख लाख से शुरू होने वाली ये देश की सबसे सुरक्षित (5-स्टार रेटिंग) माइक्रो-एसयूवी है, जो 1.2L रेवोट्रॉन इंजन के साथ आती है।
  • प्रीमियम अनुभव: इसमें हरमन साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और टॉप वेरिएंट में सनरूफ व 360° कैमरा जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed