Car Gadgets: कार का USB पोर्ट सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं, इन गैजेट्स से पुरानी कार को भी बनाएं सुपर स्मार्ट
Best USB Car Gadgets: आज की कारों में मौजूद यूएसबी पोर्ट अब केवल मोबाइल चार्ज करने तक सीमित नहीं रहा। अब बाजार में ऐसे स्मार्ट यूएसबी गैजेट्स आ चुके हैं, जिनकी मदद से पुरानी कार को भी आरामदायक और हाई-टेक बनाया जा सकता है। ये गैजेट्स ड्राइविंग को आसान बनाने के साथ-साथ लंबे सफर को ज्यादा मजेदार और सुविधाजनक बना देते हैं। जानिए इनके बारे में विस्तार से...
विस्तार
ज्यादातर लोग कार के यूएसबी पोर्ट का इस्तेमाल सिर्फ मोबाइल चार्ज करने के लिए करते हैं, लेकिन असल में ये पोर्ट कई स्मार्ट डिवाइस को पावर दे सकता है। खास बात यह है कि ये गैजेट्स आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाते हैं और इन्हें इंस्टॉल करने के लिए किसी टेक्निकल जानकारी की जरूरत नहीं होती। ये गैजेट्स न केवल आपकी ड्राइविंग को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं, बल्कि पुरानी कारों को भी आधुनिक कारों जैसा प्रीमियम अहसास देते हैं।
लंबी यात्रा में राहत देगा मिनी एसयूबी फ्रिज
लंबे सफर पर ठंडे पानी या ड्रिंक की चाहत सबको होती है। ये पोर्टेबल मिनी फ्रिज सीधा आपकी कार के यूएसबी पोर्ट या पावर बैंक से जुड़ जाता है। आकार में छोटा होने की वजह से इसे डैशबोर्ड या आर्मरेस्ट के पास आसानी से फिट किया जा सकता है। ये एक कैन या छोटी बोतल को घंटों तक ठंडा रखने में सक्षम है।
ये भी पढ़े: Car Mileage Tips: तेज रफ्तार या धीमी ड्राइविंग? जानें कौन सी स्पीड देती है ज्यादा माइलेज; ऐसे बचाएं तेल
महंगी कार जैसा फीचर: हेड्स-अप डिस्प्ले
लग्जरी कारों वाला ये फीचर अब आप अपनी किसी भी कार में जोड़ सकते हैं। ये डिवाइस विंडशील्ड (सामने के शीशे) पर कार की स्पीड और अन्य जरूरी डेटा प्रोजेक्ट करता है। इससे ड्राइवर को बार-बार नीचे मीटर की तरफ नहीं देखना पड़ता, जिससे ड्राइविंग और भी सुरक्षित हो जाती है।
एसी से सूखी हवा का हल
लगातार एसी चलने से कार के अंदर की हवा ड्राई हो जाती है, जिससे स्किन और गले में खुजली महसूस हो सकती है। ऐसे में यूएसबी ह्यूमिडिफायर हवा में नमी बनाए रखता है। ये इतना छोटा है कि आपकी कार के कप होल्डर में फिट हो जाता है और पानी खत्म होने पर ऑटो-कट फीचर के साथ अपने आप बंद भी हो जाता है।
ये भी पढ़े: AMT Cars: ट्रैफिक में गियर बदलने का झंझट खत्म, जानें क्यों 5–7 लाख की ये ऑटोमैटिक कारें बन रहीं पहली पसंद
पुरानी कार में भी मिलेगा वायरलेस म्यूजिक
अगर आपकी कार में म्यूजिक सिस्टम तो है लेकिन ब्लूटूथ नहीं, तो ये डिवाइस आपके लिए वरदान है। इसे एयूएक्स और यूएसबी पोर्ट में लगाकर आप अपने फोन के गाने वायरलेस तरीके से बजा सकते हैं। इसमें मौजूद इन-बिल्ट माइक की मदद से आप बिना हाथ लगाए कॉल पर बात भी कर सकते हैं।
पोर्टेबल यूएसबी वैक्यूम क्लीनर: मिनटों में चमकेगी कार
कार की सीटों और कोनों में जमी धूल को साफ करना हमेशा मुश्किल होता है। ये छोटा लेकिन पावरफुल वैक्यूम क्लीनर सीधे यूएसबी पोर्ट से चलता है। यह इतना कॉम्पैक्ट है कि इसे कार के ग्लोव बॉक्स में रखा जा सकता है। बिस्किट के चूरे से लेकर पैरों की धूल तक, यह सब कुछ मिनटों में साफ कर देता है।