सब्सक्राइब करें

चीन ने बनाई करोड़ों की Bugatti Chiron कार की नकल, बेच रहा Maruti Alto से भी कम कीमत में

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 31 Dec 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
China Copycat Cars: Luxury sports car Bugatti Chiron chinese version named as shandong fengde bugatti p8 electric car
Bugatti Chiron - फोटो : For Refernce Only

चीन की पूरी टेक्नोलॉजी दूसरे देशों की नकल पर आधारित है। चाहें वो युद्धक टैंक हों या लड़ाकू जहाज सभी अमेरिका और रूस की चुराई तकनीक पर बनाए गए हैं। यहां तक कि चीन के बाजार में बिकने वाली कई कारें और बाइक्स भी नकल करके बनाई गई हैं। यहां तक कि चीन के राष्ट्रपति की आधिकारिक कार होंग्की एल-5 भी नकल करके बनाई गई है, जो असल में टोयोटा की सेंचुरी लिमो की हूबहू नकल है। वहीं अब चीन ने प्रसिद्ध स्पोर्ट्स कार Bugatti Chiron की नकल बनाई है, जिसे चीन की कंपनी शेडोंग ल्यु फेंगडे ने बनाया है। खास बात यह है कि इसकी कीमत भारत में बिकने वाली मारुति ऑल्टों से भी कम है...


 

Trending Videos
China Copycat Cars: Luxury sports car Bugatti Chiron chinese version named as shandong fengde bugatti p8 electric car
Shandong Fengde Bugatti Chiron P8 - फोटो : For Refernce Only

हालांकि कंपनी ने बुगाती शिरॉन की नकल तो तैयार कर दी, लेकिन इसमें ऑरिजनल बुगाती में आने वाला क्वैड टर्बोचार्ज्ड W16 पेट्रोल इंजन नहीं दिया है। इसकी वजह बताई जा रही है कि चीन में प्रदूषण नियम बड़े कड़े हैं और बड़ी क्षमता वाले इंजन पर वहां भारी जुर्माना लगता है। वहीं चीन में शिरॉन की बनी नकल में इलेक्ट्रिक इंजन लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
China Copycat Cars: Luxury sports car Bugatti Chiron chinese version named as shandong fengde bugatti p8 electric car
Shandong Fengde Bugatti Chiron P8 - फोटो : For Refernce Only

साथ ही चीन में बनी यह नकलची कार असली शिरॉन जितनी बड़ी भी नहीं है। इसका नाम शेडोंग ल्यु फेंगडे पी8 है। इलेक्ट्रिक होने की वजह से यह LSEV यानी लो स्पीड इलेक्ट्रिक व्हीकल की कैटेगरी में आती है, और इसे चलाने के लिए लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है। कंपनी ने इसे ऑरिजनल बुगाती की तरह डुअल पेंट स्कीम ब्लैक-रेड और ब्लैक-व्हाइट में उतारा है। जहां असली बुगाती शिरॉन 1500 एचपी की पावर जनरेट करती है, वहीं पी8 में लगी 72 वोल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर मात्र 3.35 एचपी पावर जनरेट करती है।
 

China Copycat Cars: Luxury sports car Bugatti Chiron chinese version named as shandong fengde bugatti p8 electric car
Shandong Fengde Bugatti Chiron P8 interior - फोटो : For Refernce Only

वहीं चीनी नकलची कार की स्पीड भी हैरान करने वाली है। पी8 मात्र 65 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि असली शिरॉन की टॉप स्पीड 420 किमी प्रति घंटा तक है। वहीं पी8 सिंगल चार्जिंग में 150 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। साथ ही, इसका 220 वोल्ट का चार्जिंग सिस्टम फुल चार्ज होने में 10 घंटे का वक्त लेता है। पी8 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रेड कार्पेटिंग, 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एम6 वीडियोज प्ले कर सकता है।
 

विज्ञापन
China Copycat Cars: Luxury sports car Bugatti Chiron chinese version named as shandong fengde bugatti p8 electric car
Shandong Fengde Bugatti Chiron P8 rear - फोटो : For Refernce Only

वहीं इसमें सेंटर कंसोल में एक बड़ा किल स्विच दिया गया है, जो वहां के कानून के हिसाब से देना जरूरी है। चीन में नियम है कि हर लो स्पीड इलेक्ट्रिक व्हीकल में एक इमरजेंसी किल स्विच होना चाहिए। पी8 में बूट स्पेस भी मिलता है, जहां बाकी सामान के साथ चार्जर भी रखा जा सकता है। इसमें पीछे की तरफ सीटें दी गई हैं, जबरि ऑरिजनल शिरॉन कूप है और टू-सीटर है। हालांकि पीछे दी गई सीटें इतनी आरामदायक नहीं हैं। वहीं स्टाइल के लिए इसमें डुअल एग्जास्ट पाइप दिए गए हैं। इसकी कीमत 5040 डॉलर से शुरू है, जो भारतीय रुपये में 3.68 लाख बैठती है, जबकि असली बुगाती शिरॉन की कीमत 21 करोड़ रुपये है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed