{"_id":"631306681be3bd27a815f87d","slug":"citroen-c5-aircross-facelift-teaser-released-launch-on-september7","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen C5: जल्द आएगी सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस फेसलिफ्ट, नए डिजाइन और लुक्स से मचेगा धमाल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen C5: जल्द आएगी सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस फेसलिफ्ट, नए डिजाइन और लुक्स से मचेगा धमाल
Sat, 03 Sep 2022 01:17 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:17 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर कंपनी के आधिकारिक अकाउंट से टीजर जारी किये गए हैं जिनमें बताया गया है कि नई सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी जल्द ही आ रही है।
विज्ञापन
सिट्रॉएन सी5
- फोटो : Citroen C5 aircross
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंच कार मेकर सिट्रॉएन जल्द ही अपनी सी5 एयरक्रॉस का फेसलिफ्ट वर्जन पेश करने जा रही है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। सोशल मीडिया पर कंपनी के आधिकारिक अकाउंट से टीजर जारी किये गए हैं जिनमें बताया गया है कि नई सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी जल्द ही आ रही है। अपने क्रांतिकारी डिजाइन, नई तकनीक और प्रभावशाली मौजूदगी के साथ आपको अलग से दिखने के लिए इसे बनाया गया है। 100 से ज्यादा सालों के क्रांतिकारी कम्फर्ट के साथ नई एसयूवी जल्द आ रही है। जानकारी के मुताबिक सिट्रॉएन की सी5 एयरक्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन को 7 सिंतबर को लॉन्च किया जा रहा है।
सिट्रॉएन सी5
- फोटो : Citroen C5 aircross
कैसा होगा नई एसयूवी का लुक
सिट्रॉएन की सी5 एयरक्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन की बात करें तो इसका लुक शॉर्प होगा। इसके फ्रंट में एयर डैम वाले बंपर और बड़े इनसेट वेंट मिलेंगे। वहीं बैक में डार्क कलर का अपडेटेड टेल लैंप जोड़ा जा सकता है। इसकी साइड क्लैडिंग पर ब्लॉक पैटर्न के साथ अलॉय व्हील के डिजाइन को जोड़ा जा सकता है। कार में डार्क ग्लास के साथ सनरुफ भी दिया गया है।

इंटीरियर होगा खास
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो यहां पर भी प्रीमियमनेस कम नहीं होगी। चौड़ी और आरामदायक सीट के साथ एसयूवी में कई फीचर्स दिये जाएंगे। इनमें आठ इंच की जगह दस इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। एसयूवी के पूरे सेंट्रल कंसोल को भी अपडेट किया गया है और एसयूवी एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स के साथ ही अडास जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आ सकती है।

क्या होगी कीमत
फेसलिफ्ट सी5 एयरक्रॉस की कीमत के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एसयूवी के मौजूदा मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 32 लाख 73 हजार 900 रुपये से शुरू होती है। मौजूदा एसयूवी में दो ट्रिम्स ऑफर किये जाते हैं जिनमें सी5 एयरक्रॉस फील और सी5 एयरक्रॉस शाइन हैं।