{"_id":"631303819ce2ef6c7842d0db","slug":"top-5-electric-scooter-brands-in-india-top-5-electric-scooter-manufacturers-in-india-top-5-electric-scooters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 E2W Brands: एथर ने ओला को पछाड़ा, तो हीरो फिर बनी सरताज, ये है भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 E2W Brands: एथर ने ओला को पछाड़ा, तो हीरो फिर बनी सरताज, ये है भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड
Sat, 03 Sep 2022 01:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
Hero Dash electric scooter
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने एक बार फिर भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं की सूची में टॉप पोजिशन पर वापसी की है। अगस्त के महीने में कंपनी की बिक्री से अपनी स्थिति को मजबूत किया है। हाल के समय में बिक्री में गिरावट के बीच ईवी निर्माता पिछले महीने 10,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार करने वाला सेगमेंट का एकमात्र निर्माता था। हालांकि, बिक्री में सबसे महत्वपूर्ण बढ़ोतरी बेंगलुरु स्थित एथर एनर्जी की हुई है, जिसने अगस्त में कई गुना इजाफा दर्ज किया है। हाल ही में 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के न्यू जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने के बाद, एथर अपने बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक, ओला इलेक्ट्रिक को पछाड़ने में कामयाब रही। यहां हम आपको बता रहे हैं अगस्त महीने में भारत के टॉप पांच इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं के बारे में।
Hero Optima CX Electric Scooter
- फोटो : Hero Electric
Hero Electric
ईवी टू-व्हीलर सेगमेंट में हीरो इलेक्ट्रिक ने फिर से अपना दबदबा कायम कर लिया है। पिछले कुछ महीनों से ईवी निर्माता की बिक्री में तेजी का रुझान देखा गया है। इस साल हीरो इलेक्ट्रिक के लिए अगस्त सबसे अच्छे महीनों में से एक रहा है। कंपनी ने पिछले महीने 10,476 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस साल मई की तुलना में, जब हीरो इलेक्ट्रिक ने सिर्फ 2,849 यूनिट्स की बिक्री की थी, इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। जुलाई में ईवी निर्माता ने 8,954 यूनिट्स की बिक्री की थी। हीरो इलेक्ट्रिक भारत में नया Vida (वीडा) ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Okinawa Okhi 90
- फोटो : Okinawa Autotech
Okinawa Autotech
Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) अगस्त में भी टॉप तीन ब्रांडों में शामिल होने में कामयाब रही है। हालांकि इसकी बिक्री में मामूली गिरावट आई है, लेकिन पिछले महीने ओकिनावा 8,554 यूनिट्स बेचने में सफल रही। जबकि मई में कंपनी ने 9,290 यूनिट्स बेचीं थी। यानी मई के मुकाबले मामूली गिरावट आई है। हालांकि, जुलाई में बिके 8,096 यूनिट्स की तुलना में ईवी निर्माता ने रिकवरी के संकेत दिए हैं। ओकिनावा उन ईवी दोपहिया ब्रांडों में से एक रहा है जो हाल ही में ईवी में आग लगने की घटनाओं के कारण जांच के दायरे में थे। ईवी की सुरक्षा पर सवाल उठने के बाद कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों को वापस मंगाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

Ather 450X Gen 3 Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
Ather Energy
अगस्त के महीने में बिक्री में बढ़ोतरी की बात करें तो बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी Ather Energy (एथर एनर्जी) ने जोरदार प्रदर्शन किया है। न्यू जेनरेशन 450X मॉडल को लॉन्च करने के एक महीने के भीतर, कंपनी की बिक्री जुलाई में 2389 यूनिट्स से बढ़कर 6,410 यूनिट्स हो गई। कंपनी ने पिछले साल अगस्त की तुलना में 297 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की। ओला इलेक्ट्रिक की शानदार शुरुआत से लग रहा कि वह ईवी दोपहिया सेगमेंट को उलट-पुलट देगी। लेकिन एथर एनर्जी ओला इलेक्ट्रिक को पछाड़ने में कामयाब रही है।

Ampere Zeal Electric scooter
- फोटो : Ampere Vehicles
Ampere Vehicles
अगस्त में भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं की सूची में Ampere Vehicles (एम्पीयर व्हीकल्स) ने चौथे स्थान हासिल किया है। पिछले महीने, ईवी निर्माता ने 6,396 यूनिट्स की बिक्री की, जो जुलाई में बिके 6,319 यूनिट्स से कुछ ज्यादा रही। लेकिन जून के 6,534 यूनिट्स से थोड़ी कम थी।