देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कभी कम तो कभी ज्यादा होती रहती हैं। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर लोग अब CNG कारों को अपना रहे हैं हालाकिं अब इलेक्ट्रिक कारों का मार्किट उभर रहा है लेकिन भारत में उसके लिए अभी थोड़ा समय है। दोस्तों CNG कारें आसानी से मार्किट में उपलब्ध है। लेकिन इसमें भी एक समस्या है। दरअसल मार्किट में लोकल CNG किटें खूव बिक रही हैं लेकिन सेफ्टी के लिहाज से वो भरोसेमंद नहीं है लेकिन किसी भी कार में कंपनी फिटेड CNG किट लगी होती है तो भरोसा अपने आप बन जाता है। चलिए आपको हम बताते हैं कि कंपनी फिटेड CNG किट और लोकल CNG किट के फायदे और नुकसान।
{"_id":"5ce12bdabdec2207903d5b03","slug":"company-fitted-cng-kit-vs-aftermarket-cng-kit-which-one-is-best","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नकली CNG किट आपकी जान के लिए है खतरनाक, बचने के लिए करें ये काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
नकली CNG किट आपकी जान के लिए है खतरनाक, बचने के लिए करें ये काम
Mon, 20 May 2019 12:42 AM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 20 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
CNG kit
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली CNG किट के ये होते हैं नुकसान
CNG kit
- फोटो : google
मार्किट में लोकल CNG किट आसानी से 15 से 20 हजार रुपये में मिल जायेंगी, थोड़ा और बजट बढ़ाया जाए तो ये किट्स 25 से 30 हजार रुपये तक चली जाती हैं, जबकि ऑरिजिनल CNG किट की कीमतें करीब 58 हजार रुपये से तो शुरू ही होती है। अब आप सोचिये कितना बड़ा फर्क है कीमत में, बस यही सोच कर लोग सस्ती और नकली CNG किट अपनी कार में लगवा लेते हैं।
जब भी आप अपनी कार से लोकल और सस्ती CNG किट लगवाते हैं तो इसका सीधा असर कार के इंजन पर पड़ता है। नौबत यहां तक आ जाती है कि कई बार कार का इंजन तक पूरा खोलना पड़ जाता है और लम्बा खर्चा होने लगता है।
कई बार कार में आग लगने के मामले सामने आये हैं जिसकी मुख्य वजह ये CNG किटें ही रही हैं। लोकल मकेनिक कई बार जल्द-बाजी में वायर की फिटिंग बस चालू हालत में करता है और कई बार तो वायरिंग ठीक से नहीं होती जिसकी वजह से भयंकर हादसे होते हैं। इसलिए सलाह दी जाती है हमेशा फैक्ट्री फिटेड CNG किट वाली ही कारें खरीदनी चाइये, ये थोड़ी महंगी जरूर होती हैं लेकिन आपकी और आपके परिवार की जान से बढ़कर तो नहीं होती।
देश की राजधानी दिल्ली में नकली CNG किट लगाने का मामला सामने आ चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों और अधिकृत विक्रेताओं की मिलीभगत से वाहनों में नकली चाइनीज CNG किट लगाए जा रहे थे। आपको यह भी बता दें कि अगर आप नकली किट कार में लगवाते है तो गाड़ी की RC/ पेपर्स पर CNG की जानकारी नहीं चढ़ाने साथ ही दफ्तरों के चक्कर काटने से बचने के लिए काफी लोग CNG किट लगाने के बावजूद कागजी औपचारिकता पूरी नहीं करते हैं। जिसका खामियाजा उनको बाद में भुगतना पड़ता है। दोस्तों नकली CNG किट सस्ती जरूर हैं पर इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

असली CNG के फायदे
CNG kit
- फोटो : google
CNG कारें पेट्रोल और डीजल के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती है। इनकी रनिंग कॉस्ट भी कम आती है। इनसे वातावरण भी दूषित नहीं होता। कंपनी फिटेड CNG कारें ज्यादा सेफ रहती हैं और साथ इनकी लाइफ भी ज्यादा होती है। CNG किट किसी अथॉराइज्ड जगह से ही लगवाएं। इससे आपकी गाड़ी सेफ रहेगी।