फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरीदनी है सेडान कार, तो पेट्रोल इंजन खरीदें या डीजल, जानें क्या है ट्रेंड

Tue, 02 Jul 2019 06:04 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 02 Jul 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
diesel vs petrol engine sales trend of top sedan cars in india
Maruti Ciaz Vs Hyundai Verna VS Honda City Vs Skoda Rapid - फोटो : AmarUjala

अगर आप सोच रहे हैं कि आपको सेडान कार सेगमेंट में पेट्रोल गाड़ी लेनी चाहिये या डीजल गाड़ी तो कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। अप्रैल 2018 से लेकर मार्च 2019 तक 1,56,061 सेडान कारों की बिक्री हुई। ये सभी गाड़ियां बीएस4 इंजन वाली थीं, हालांकि अगले साल अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन मानक बीएस6 लागू होने हैं, जिनके चलते कई कार कंपनियों ने डीजल इंजन बनाने से तौबा कर ली है।


 

ऑटो सेक्टर पर मंदी

diesel vs petrol engine sales trend of top sedan cars in india
Hyundai Verna and Maruti Ciaz

ऑटो सेक्टर पर मंदी लगातार हावी है, यहां तक कि देश की नंबर वन कार कंपनी मारुति भी इससे अछूती नहीं है। मारुति, ह्यूंदै, होंडा, टाटा, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत लगभग सभी कंपनियों की बिक्री में कमी आई है।
 

69 प्रतिशत गाड़ियां पेट्रोल और 31 फीसदी गाड़ियां डीजल इंजन वाली

diesel vs petrol engine sales trend of top sedan cars in india
Hyundai verna boot space

एक्जीक्यूटिव सेडान सेगमेंट में मारुति सियाज, होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना, टोयोटा यारिस, स्कोडा रैपिड, फॉक्सवैगन वेंटो, निसान सनी और फिएट लीनिया शामिल हैं। अप्रैल 2018 से लेकर मार्च 2019 तक 1,56,061 सेडान कारों की बिक्री में 1,08,003 यूनिट्स पेट्रोल और 48,058 यूनिट्स डीजल गाड़ियों की रही। इनमें 69 प्रतिशत गाड़ियां पेट्रोल और 31 फीसदी गाड़ियां डीजल इंजन वाली थीं। हालांकि इनमें से स्कोडा रैपिड, फॉक्सवैगन वेंटो, निसान सनी और फिएट लीनिया ऐसी कारें रहीं जिनकी डीजल इंजन की सबसे ज्यादा डिमांड दिखी। वहीं टोयोटा यारिस केवल पेट्रोल इंजन में ही आती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सियाज

diesel vs petrol engine sales trend of top sedan cars in india
Maruti Suzuki Ciaz 2019

मारुति की सियाज की बात करें, तो सियाज की अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 46,191 यूनिट्स की बिक्री हुई। इनमें से 35 हजार यूनिट्स पेट्रोल इंजन वाली और 11 हजार सियाज डीजल इंजन वाली रहीं। कुल मिलाकर देखा जाये तो 76 प्रतिशत पेट्रोल और 24 प्रतिशत डीजल कारें बिकीं। गौरतलब है कि मारुति पहले ही अगले साल अप्रैल से बीएस6 मानकों को चलते डीजल इंजन बंद करने का एलान कर चुकी है।
 

विज्ञापन

होंडा सिटी

diesel vs petrol engine sales trend of top sedan cars in india
सांकेतिक - फोटो : Team-BHP

बात करते हैं इस सेंगमेंट में नंबर दो का खिताब हासिल करने वाली होंडा सिटी की। सिटी की इस दौरान 41,072 यूनिट्स की बिक्री हुई। इनमें 84 प्रतिशत यानी 34,647 यूनिट्स पेट्रोल वेरियंट्स की थी, जबकि मात्र 6,425 यूनिट्स डीजल की बिक्री हुई और यह आंकड़ा 16 प्रतिशत का रहा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed