{"_id":"66f40a6cdb65da8cf90328f6","slug":"driving-tips-to-increase-the-range-of-electric-car-or-vehicles-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Car: इलेक्ट्रिक कार से लेनी है पूरी रेंज, तो इन चार बातों को जरूर रखें याद","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Car: इलेक्ट्रिक कार से लेनी है पूरी रेंज, तो इन चार बातों को जरूर रखें याद
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Electric Car
- फोटो : FREEPIK
Link Copied
देश में ईवी यानी इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार इन दिनों ऊपर-नीचे हो रहा है। भारतीय कार बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में कभी गिरावट देखने को मिल रही है, तो कभी उछाल आ रहा है। ऐसे में अगर आपने इलेक्ट्रिक कार खरीद रखी है या फिर आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान इलेक्ट्रिक कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर पर खास ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, इलेक्ट्रिक कार लेने के बाद अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि कार से पूरी रेंज नहीं मिल रही है। ऐसे में आगे जानिए इलेक्ट्रिक कार से किस तरह से फुल रेंज मिलेगी।
Trending Videos
रास्ते की पहले बनाएं योजना
2 of 5
Electric Car
- फोटो : FREEPIK
अगर आप चाहते हैं कि आपकी इलेक्ट्रिक कार अपनी क्षमता के मुताबिक पूरी रेंज दें तो आपको ईवी कार से सफर शुरू करने से पहले रास्ते की योजना बनानी होगी। इस तरह से आप इलेक्ट्रिक कार को गैर-जरूरी सड़क पर नहीं लेकर जाएंगे और इलेक्ट्रिक कार की पूरी रेंज का फायदा उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा वजन से बचें
3 of 5
Electric Car
- फोटो : FREEPIK
इलेक्ट्रिक कार का चलन जब से शुरू हुआ है, तब से काफी लोग इसमें वजन को लेकर एक बड़ी गलती कर रहे हैं। जी हां, बहुत सारे लोग इलेक्ट्रिक कार में जरूरत से ज्यादा वजन रखते हैं, इस वजह से इलेक्ट्रिक कार की बैटरी पर अधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में ईवी कार में तय सीमा से ज्यादा वजन नहीं रखना चाहिए, वरना इससे कार की रेंज प्रभावित होती है।
टायरों का रखें ख्याल
4 of 5
Electric Car
- फोटो : FREEPIK
इलेक्ट्रिक कार के टायर भी पूरी रेंज देने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं। जी हां, सिर्फ पेट्रोल और डीजल वाली कार ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक कार के टायर भी सही कंडीशन में होने चाहिए। ईवी कार के टायरों में अगर किसी तरह की लीकेज या एयर प्रेशर कम होगा तो इस वजह से इलेक्ट्रिक कार की रेंज कम हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इलेक्ट्रिक कार के टायरों की सही देखभाल की जाए।
विज्ञापन
चार्जिंग पर दें ध्यान
5 of 5
Electric Car
- फोटो : FREEPIK
अगर आप इलेक्ट्रिक कार की पूरी रेंज नहीं ले पा रहे हैं तो कार को चार्ज करने के दौरान कुछ बातों को याद रखना जरूरी है। दरअसल, काफी लोग इलेक्ट्रिक कार को गलत चार्जर से चार्ज करते हैं। ऐसे में कार की अधिकतम रेंज कम हो सकती है। साथ ही कई लोग इलेक्ट्रिक कार को सही तरीके से चार्ज नहीं करते हैं। इस वजह से कार की रेंज कम होने लगती है। ऐसे में कार को हमेशा असली और सही चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।