सब्सक्राइब करें

Maruti, Tata और Hyundai बंद करने जा रही हैं अपनी ये पॉपुलर कारें, यहां देखें पूरी लिस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 15 Mar 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Due to BS6 Norms Maruti suzuki, Hyundai india, Tata Motors and Mahindra Discontinued BS4 Cars
Discontinue Cars of India 2020 - फोटो : Amar Ujala

एक अप्रैल 2020 के बाद कई शानदार कारें देश की सड़कों से बाहर हो जाएंगी। इसी दिन से देशभऱ में नए बीएस6 मानक लागू होने हैं। कंपनियों ने इन कारों को नए मानकों में अपग्रेड नहीं किया है। लगभग सभी ऑटो निर्माता कंपनियों ने अपने किसी न किसी कैटेगरी के वाहन को अपडेशन न होने के चलते बंद किया है। वहीं कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं, जिन्हें फिलहाल के लिए ही बंद किया गया है, लेकिन अप्रैल में इन्हें बीएस6 इंजन के साथ फिर से लॉन्च किया जाएगा।


 

Trending Videos
Due to BS6 Norms Maruti suzuki, Hyundai india, Tata Motors and Mahindra Discontinued BS4 Cars
Mahindra KUV100

नहीं आएगा KUV100 डीजल वेरियंट

पॉपुलर ब्राडंस की बात करें तो टोयोटा अपनी इटियोस रेंज जिसमें लीवा, सेडान और क्रॉस के अलावा कोरोला अल्टिस को बंद कर रहा है। वहीं महिंद्रा के KUV100 डीजल वेरियंट, बोलेरो प्लस को बंद करने जा रही है। वहीं टाटा मोटर्स अपनी हेक्सा, सफारी स्ट्रोम, जेस्ट, बोल्ट और पुरानी पीढ़ी की कारों को बंद करने जा रही है।

अगली स्लाइड में देखें बंद होने वाली पेट्रोल कारों की लिस्ट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Due to BS6 Norms Maruti suzuki, Hyundai india, Tata Motors and Mahindra Discontinued BS4 Cars
hyundai xcent

ह्यूंदै ने बंद की ये कारें

वहीं मारुति सुजुकी पहले ही अपनी कारों के डीजल वेरियंट को बंद करने का एलान कर चुकी है। मारुति ने अपनी दो केवल डीजल वेरियंट में ही आने वाली कारों मारुति विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस को बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ उतारा है। वहीं रेनो ने भी अपनी कारों में डीजल इंजन देना बंद कर दिया है। इसके अलावा ह्यूंदै ने अपने ज्यादातर बीएस4 कारों को बीएस6 में अपग्रेड कर दिया है। वहीं कैब ड्राइवर्स और फ्लीट सेगमेंट की Xcent प्राइम डीजल को कंपनी ने बंद कर दिया है। हाल ही में ह्यूंदै ने फ्लीट सेगमेंटे के लिए Xcent को सीएनजी वेरियंट के साथ उतारा है।  

बंद हो रही हैं ये BS4 पेट्रोल कारें

Due to BS6 Norms Maruti suzuki, Hyundai india, Tata Motors and Mahindra Discontinued BS4 Cars
Mahindra Bolero Power Plus - फोटो : सांकेतिक

नए इंजन के साथ जल्द आने की उम्मीद

ऑटो सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों को भरोसा है कि ऑटो कंपनियां जल्द ही वाहनों को नए मॉडल्स और वेरियंट के साथ बाजार में उतारेंगी। इनमें पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा होगी। महिंद्रा ऑटोमोटिव डिविजन के से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने बोलेरो प्लस 9-सीटर और प्लस एंबुलेंस को बंद कर दिया है। KUV100 डीजल को बंद कर दिया गया है, जबकि इसका पेट्रोल-सीएनजी वेरियंट जारी रहेगा।

अगली स्लाइड में देखें बंद होने वाली डीजल कारों की लिस्ट

विज्ञापन
Due to BS6 Norms Maruti suzuki, Hyundai india, Tata Motors and Mahindra Discontinued BS4 Cars
toyota Yaris Boot space

कारों की बजाय खरीद रहे हैं एमपीवी कारें

टोयोटा किर्लोस्कर के सूत्रों का कहना है कि कंपनियां केवल उन्ही मॉडल्स को बंद कर रही हैं, जिनकी बाजार में बिक्री पहले से ही कम है। हालांकि उन्होंने लीवा और इटियोस के बंद होने की पुष्टि की है। कंपनी का कहना है कि यारिस और ग्लैंजा ने पहली ही इन कारों की जगह ले ली है। इसके अलावा कोरोला अल्टिस को भी बंद किया जा रहा है, क्योंकि लोग अब सी सेगमेंट की सेडान कार लेने की जगह सी सेगमेंट की एमपीवी में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

बंद हो रही हैं ये BS4 डीजल कारें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed