सब्सक्राइब करें

Tesla India: टेस्ला ने मुंबई के कुर्ला में लिया 24,565 वर्ग फीट का वेयरहाउस, ₹24 करोड़ से ज्यादा में हुआ सौदा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 03:39 PM IST
सार

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में अपनी मौजूदगी को और पुख्ता करते हुए मुंबई के कुर्ला वेस्ट स्थित लोढ़ा लॉजिस्टिक्स पार्क में करीब 24,565 वर्ग फीट का वेयरहाउस लीज पर लिया है।

विज्ञापन
Elon Musk’s Tesla Leases Warehouse in Mumbai's Kurla making electric vehicle maker’s India entry close
Tesla Car - फोटो : अमर उजाला
एलन मस्क की कंपनी Tesla India Motor and Energy Pvt Ltd (टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड) ने भारत में अपनी मौजूदगी को और पुख्ता करते हुए मुंबई के कुर्ला वेस्ट स्थित लोढ़ा लॉजिस्टिक्स पार्क में करीब 24,565 वर्ग फीट का वेयरहाउस लीज पर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पांच साल की लीज डील 24.38 करोड़ रुपये की है, जिसे सीआरई मैट्रिक्स द्वारा एक्सेस किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों से पुष्टि मिली है।


यह भी पढ़ें - Aston Martin Valkyrie LM: रेसिंग की दुनिया को सलाम करती यह हाइपरकार, सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनेंगी, जानें क्या है इसमें खास
Trending Videos
Elon Musk’s Tesla Leases Warehouse in Mumbai's Kurla making electric vehicle maker’s India entry close
Tesla Car - फोटो : Tesla
लीज की डिटेल और शर्तें
लीज पर ली गई जगह दो ग्राउंड फ्लोर यूनिट्स से मिलकर बना है। जिनका कुल कारपेट एरिया 18,000 वर्ग फीट से ज्यादा और चार्जेबल एरिया 24,000 वर्ग फीट से अधिक है। यह लीज 16 मई 2025 को रजिस्टर की गई और इसमें 5 साल का लॉक-इन पीरियड है, जो 19 अप्रैल 2030 तक चलेगा। टेस्ला को इस डील के तहत 20 पार्किंग स्पॉट भी दिए गए हैं।

लीज की आधिकारिक शुरुआत 20 अप्रैल 2025 से होगी, जबकि चार्जेबल लाइसेंस अवधि 1 जून 2025 से शुरू होगी। पहले साल में टेस्ला को हर महीने 37.53 लाख रुपये से ज्यादा किराया देना होगा, जो हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगा। कंपनी को कॉमन एरिया मेंटेनेंस के लिए 1.62 करोड़ रुपये और सिक्योरिटी के तौर पर 2.25 करोड़ रुपये जमा करने पड़े हैं।

यह भी पढ़ें - Ducati Scrambler 1100: डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 अब नहीं मिलेगी, भारत समेत दुनियाभर में बंद 
विज्ञापन
विज्ञापन
Elon Musk’s Tesla Leases Warehouse in Mumbai's Kurla making electric vehicle maker’s India entry close
2025 Tesla Model Y - फोटो : X/@Tesla
भारत में टेस्ला की रणनीति: सिर्फ जमीन नहीं, सोच भी बड़ी
सीआरई मैट्रिक्स के सीईओ अभिषेक किरण गुप्ता ने इस डील को सिर्फ एक प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन नहीं, बल्कि भारत में टेस्ला की लंबी रणनीति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, "टेस्ला की भारत में एंट्री एक सुनियोजित योजना के तहत हो रही है। पुणे में ऑफिस से लेकर बीकेसी और दिल्ली-एनसीआर में फ्लैगशिप शोरूम्स, बीकेसी में को-वर्किंग स्पेस और अब कुर्ला वेस्ट में यह लॉजिस्टिक्स वेयरहाउस।"

उन्होंने आगे कहा कि 153 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से यह लीज दिखाती है कि टेस्ला भारत में एक मजबूत ईवी ईकोसिस्टम बनाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। जो प्राइम कमर्शियल और लॉजिस्टिक लोकेशनों पर आधारित होगा।

यह भी पढ़ें - Rare Earths: क्रिसिल की चेतावनी- 'रेयर अर्थ' संकट है असली, और आगे और बिगड़ सकता है 
Elon Musk’s Tesla Leases Warehouse in Mumbai's Kurla making electric vehicle maker’s India entry close
Tesla Model Y - फोटो : Tesla
लोकेशन की खासियत
यह कुर्ला वाला वेयरहाउस बीकेसी स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सिर्फ 4 किमी दूर है। और टेस्ला की अधिकतर प्रॉपर्टीज इसी 10 किमी के कॉमर्शियल कॉरिडोर में स्थित हैं। इससे टेस्ला की लॉजिस्टिक्स प्लानिंग बेहद चुस्त और केंद्रित नजर आती है।

यह भी पढ़ें - CNG Cars: इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ के बीच क्यों बढ़ रही है सीएनजी कारों की मांग? जानें क्यों बन रही खरीदारों की पसंद 

यह भी पढ़ें - EV Sales: मई 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, पैसेंजर से लेकर कमर्शियल सेगमेंट तक दिखा बढ़ता ट्रेंड
विज्ञापन
Elon Musk’s Tesla Leases Warehouse in Mumbai's Kurla making electric vehicle maker’s India entry close
Tesla Model S - फोटो : Tesla
टेस्ला की मुंबई में 2025 की प्रॉपर्टी डील्स
टेस्ला की कुर्ला लीज से पहले, कंपनी ने इस साल मुंबई में कई बड़े कदम उठाए हैं। मार्च 2025 में, टेस्ला ने बीकेसी के मेकर मैक्सिटी में 4,000 वर्ग फीट का ऑटो शोरूम 5 साल के लिए 23.38 करोड़ रुपये में लीज पर लिया। यहां का किराया 881 रुपये प्रति वर्ग फीट था। जो अब तक का सबसे महंगा शोरूम किराया है। अप्रैल 2025 में टेस्ला ने बीकेसी के पास एक मैनेज्ड ऑफिस स्पेस में 30 सीटें लीज पर लीं। जिसके लिए 3 लाख रुपये महीना किराया दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RTR 200 4V: नई 2025 अपाचे आरटीआर 200 4V भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki GSX-8R: नई 2025 सुजुकी GSX-8R भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed