{"_id":"69a1587e7a4fd25ca00b8920","slug":"ev-sales-report-top-10-best-selling-electric-cars-january-revealed-check-which-models-lead-race-2026-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 10 Electric Cars: ई-कार की रेस में कौन आगे? जनवरी की सेल्स रिपोर्ट जारी, देखें किन मॉडल्स की रही अधिक मांग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 10 Electric Cars: ई-कार की रेस में कौन आगे? जनवरी की सेल्स रिपोर्ट जारी, देखें किन मॉडल्स की रही अधिक मांग
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:10 PM IST
सार
Top Selling Electric Cars January 2026: भारतीय सड़कों पर अब साइलेंट रिवोल्यूशन तेज हो गई है। ये बात जनवरी 2026 की सेल्स रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि ईवी (EV) बाजार में अभी भी टाटा मोटर्स का दबदबा कायम है, जहां नेक्सन ईवी एक बार फिर पहले नंबर पर रही है। हालांकि, महिंद्रा की नई एक्सईवी सीरीज और एमजी की विंडसर ने भी टॉप-5 में जगह बनाकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। आइए जानते हैं कि जनवरी महीने में किस इलेक्ट्रिक कार ने कितनी रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन
1 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
Link Copied
जनवरी 2026 की इलेक्ट्रिक कार सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है और इस बार भी टाटा नेक्सन ईवी ने कुल 3,098 यूनिट्स के साथ चार्ट में टॉप पोजिशन हासिल की। टॉप 10 लिस्ट में टाटा और महिंद्रा का मजबूत दबदबा दिखा, जबकि एमजी विंडसर दूसरे स्थान पर रही। इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। कम मेंटेनेंस कॉस्ट, पेट्रोल-डीजल से राहत और बेहतर रेंज की वजह से ग्राहक तेजी से ईवी की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। जनवरी के आंकड़े इसी ट्रेंड की पुष्टि करते हैं।
एक नजर में देखें टॉप 10 ईवी कारों की लिस्ट
रैंक
कार का नाम
यूनिट्स बिकी (जनवरी 2026)
1
टाटा नेक्सन ईवी
3,098
2
एमजी विंडसर
2,567
3
टाटा हैरियर ईवी
1,995
4
महिंद्रा एक्सईवी 9 ई
1,945
5
टाटा टियागो ईवी
1,223
6
टाटा कर्व ईवी
1,100
7
महिंद्रा बीई 6
1,028
8
टाटा पंच ईवी
980
9
एमजी कॉमेट ईवी
766
10
महिंद्रा एक्सईवी 9 एस
612
Trending Videos
2 of 12
टाटा नेक्सन ईवी
- फोटो : tata motors
1. टाटा नेक्सन ईवी – 3,098 यूनिट्स
सेल्स चार्ट में फिर से नेक्सन ईवी नंबर-1 रही। इसकी मजबूत रेंज, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और फीचर-लोडेड पैकेज इसे फैमिली एसयूवी सेगमेंट में लोकप्रिय बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
एमजी विंडसर ईवी
- फोटो : mg motor
2. एमजी विंडसर – 2,567 यूनिट्स
दूसरे स्थान पर रही एमजी विंडसर, जो तेजी से देश की पॉपुलर ईवी में शामिल हो चुकी है। प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिजाइन इसकी खासियत हैं।
4 of 12
टाटा हैरियर ईवी
- फोटो : Tata Motors
3. टाटा हैरियर ईवी – 1,995 यूनिट्स
बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी चाहने वालों के बीच हैरियर ईवी की मांग मजबूत रही।
विज्ञापन
5 of 12
महिंद्रा एक्सईवी 9 ई
- फोटो : Mahindra
4. महिंद्रा एक्सईवी 9 ई – 1,945 यूनिट्स
महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी चौथे नंबर पर रही और ब्रांड की ईवी रणनीति को मजबूती दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।