सब्सक्राइब करें

Electric Scooters: अभी खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर और करें 35000 रुपये तक की बचत, दो दिन बाद हो जाएंगे महंगे

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
FAME 2 Subsidy News FAME 2 Subsidy reduction electric scooters price in india 2023
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। लेकिन ईवी उद्योग जल्द ही एक नई बाधा से टकराएगा क्योंकि 1 जून, 2023 से इलेक्ट्रिक वाहन महंगे होने वाले हैं। केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर FAME 2 सब्सिडी राशि को कम कर रही है। इसका सीधे तौर पर असर ईवी उत्पादों की कीमतों पर पड़ेगा। ऐसे में यदि आप ओला, एथर, बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब या कोई अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो देर न करें। अभी खरीदारी करने पर आप 35,000 रुपये तक की बचता कर सकते हैं।
Trending Videos
FAME 2 Subsidy News FAME 2 Subsidy reduction electric scooters price in india 2023
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
क्या है फेम 2 सब्सिडी
FAME (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक एंड हाइब्रिड व्हीकल्स इन इंडिया) योजना को पहली बार 2015 में पर्यावरण के अनुकूल वाहनों के उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए पेश किया गया था। इसका दूसरा चरण 1 अप्रैल, 2019 को लॉन्च किया गया था और शुरुआत में यह मार्च 2022 तक वैध था, जिसे बाद में 31 मार्च, 2024 तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
FAME 2 Subsidy News FAME 2 Subsidy reduction electric scooters price in india 2023
Okinawa Okhi 90 - फोटो : Okinawa Autotech
सरकार ने सब्सिडी के रूप में FAME 2 योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग को बढ़ाने के लिए, भारी उद्योग मंत्रालय ने जिसमें जून 2021 में इंसेंटिव को 10,000 रुपये प्रति kWh से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति kWh कर दिया, अधिकतम सीमा EV की लागत का 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई।। इसने इलेक्ट्रिक दोपहिया उद्योग को बहुत जरूरी बढ़ावा दिया।
FAME 2 Subsidy News FAME 2 Subsidy reduction electric scooters price in india 2023
Ather 450X Gen 3 Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
जिसके बाद आज की तारीख में, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर दी जाने वाली FAME सब्सिडी को 1 जून, 2023 से मौजूदा 15,000 रुपये प्रति kWh से घटाकर 10,000 रुपये प्रति kWh कर दिया जाएगा। इसके अलावा, सब्सिडी पर अधिकतम कैप को खुदरा कीमत (एमआरपी) के मौजूदा 40 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
FAME 2 Subsidy News FAME 2 Subsidy reduction electric scooters price in india 2023
eicma 2022 में ओला इलेक्ट्रिक - फोटो : ola india
ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी और बजाज ऑटो जैसे कई ईवी निर्माताओं ने पहले ही एलान कर दिया है कि वे अगले महीने अपने उत्पादों की कीमतों में इजाफा करेंगे। अन्य निर्माता भी इस रास्ते पर चल सकते हैं। मेक और मॉडल के आधार पर इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में 25,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed