सब्सक्राइब करें

Ford EcoSport SE हुई लॉन्च: नए लुक और डिजाइन के साथ मिला एक बेहद उपयोगी फीचर, जानें कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Mar 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
ford ecosport se 2021 launched in india ford ecosport se price in india ford ecosport titanium 2021 price in india 2021 ford ecosport se specs
Ford EcoSport SE - फोटो : Ford
Ford India (फोर्ड इंडिया) ने बुधवार को अपनी लोकप्रिय एसयूवी EcoSport (इकोस्पोर्ट) के नए SE वेरिएंट को लॉन्च किया है। Ford EcoSport SE में एक बड़ा बदलाव यह देखने को मिला है कि कार के पीछे मिलने वाले रियर-माउंटेड स्पेयर व्हील को हटा दिया गया है। अब इसकी जगह पर कार में एक पंचर रिपेयर किट मिलती है जो जरूरत पड़ने पर टायर को हटाने के बिना उसमें पंचर लगा सकती है। 
Trending Videos
ford ecosport se 2021 launched in india ford ecosport se price in india ford ecosport titanium 2021 price in india 2021 ford ecosport se specs
Ford EcoSport SE - फोटो : Ford
नया लुक और डिजाइन
नई फोर्ड इकोस्पोर्ट SE का डिजाइन अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में बेचे जाने वाले मॉडल से प्रभावित है। इन बाजारों में बिकने वाले मॉडल में रियर-माउंटेड स्पेयर व्हील नहीं मिलता है। लेकिन कार में सिर्फ स्पेयर व्हील का नहीं होना सबसे बड़ा बदलाव नहीं है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में एक नया, डुअल-टोन रियर बंपर भी मिलता है जो स्पोर्टी विज़ुअल कैरेक्टर को बरकरार रखते हुए एक सिल्वर ऐप्लिक के साथ आता है। इसमें पहले की तरह फ्रंट ग्रिल और 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ford ecosport se 2021 launched in india ford ecosport se price in india ford ecosport titanium 2021 price in india 2021 ford ecosport se specs
Ford EcoSport SE - फोटो : Ford
इंजन
कार के पावर की बात करें तो Ford EcoSport SE में दो इंजन ऑप्शन मिलता है। इसमें दिया गया 1.5-लीटर 3-सिलेंडर TiVCT पेट्रोल इंजन अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर पावर आउटपुट देता है। यह इंजन 122 PS का पावर और 149 Nm का टार्क जेनरेट करता है। जबकि 1.5-लीटर TDCi डीजल इंजन 100 PS का पीक पावर और 215 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। 
ford ecosport se 2021 launched in india ford ecosport se price in india ford ecosport titanium 2021 price in india 2021 ford ecosport se specs
Ford EcoSport SE - फोटो : Ford
फीचर्स
EcoSport SE को Titanium (टाइटेनियम) ट्रिम में भी पेश किया गया है। ईकोस्पोर्ट एसई और टाइटेनियम वेरिएंट दोनों में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, एक रियर कैमरा और रियर वाइपर और डिफॉगर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, ईकोस्पोर्ट टाइटेनियम में प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, कीलेस एंट्री और गो, 9.0-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फोर्डपास इन-कार कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी और पावर्ड सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं इकोस्पोर्ट एसई में टायर प्रेशन मॉनिटर, Ford PassTM इंटीग्रेशन के साथ SYNC 3 8.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। 
विज्ञापन
ford ecosport se 2021 launched in india ford ecosport se price in india ford ecosport titanium 2021 price in india 2021 ford ecosport se specs
Ford EcoSport SE - फोटो : Ford
कीमत
भारतीय कार बाजार में Ford EcoSport SE पेट्रोल वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है। जबकि डीजल इंजन के साथ इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये तय की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed