सब्सक्राइब करें

टॉप-5 एसयूवी: इन सबसे ज्यादा बिकने वालीं डीजल कॉम्पैक्ट SUV में मिलता है ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ये हैं कीमतें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 09 Mar 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
Here is list of Top 5 Mid Size Diesel Automatic SUV in India, Price starts from Rs 13.79 lakh
Car Pooja Kia Seltos - फोटो : For Refernce Only

इन दिनों लॉन्च हो रही हैं ज्यादातर कारें और एसयूवी बिना डीजल इंजन के लॉन्च हो रही हैं। कंपनियों का ज्यादातर फोकस पेट्रोल इंजन पर है। वहीं डीजल के मुकाबले पेट्रोल कारें कम माइलेज देती हैं और पेट्रोल की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं। कॉम्पैक्ट या मिडसाइज सेगमेंट में सबसे ज्यादा डिमांड डीजल कारों की ही है। हाल ही में लॉन्च हुई टाटा सफारी केवल डीजल इंजन में ही आती है। कंपनियां अब डीजल एसयूवी के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प दे रही हैं। आइए जानते हैं टॉप 5 डीजल ऑटोमैटिक मिड साइज एसयूवी के बारे में...

Trending Videos
Here is list of Top 5 Mid Size Diesel Automatic SUV in India, Price starts from Rs 13.79 lakh
Kia seltos - फोटो : kia motors

किआ सेल्टोस

मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै क्रेटा के साथ किआ सेल्टोस दूसरे नंबर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। फरवरी महीने में ही सेल्टोस की 8305 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, हालांकि पिछले साल फरवरी 2020 के मुकाबले इस बार 41 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है, उस दौरान 14,024 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। क्रेटा की तरह सेल्टोस में भी 1.5 लीटर का 4-सिलंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। सेल्टोस में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर मिलता है। इसके डीजल ऑटोमैटिक वैरियंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 13.79 लाख रुपये से 17.45 लाख रुपये तक है।     

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Here is list of Top 5 Mid Size Diesel Automatic SUV in India, Price starts from Rs 13.79 lakh
2020 Hyundai Creta auto expo - फोटो : For Refernce Only

ह्यूंदै क्रेटा

मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी क्रेटा ही है। क्रेटा के कुछ वैरियंट्स पर बुकिंग पीरियड 6-8 महीने का है। कंपनी का दावा है कि ग्राहक सबसे ज्यादा क्रेटा के डीजल वैरियंट्स ही खरीदते हैं। क्रेटा में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ही मिलता है। यह इंजन 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसमें दो डीजल ऑटोमैटिक वैरियंट्स भी आते हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 16.28 लाख रुपये और 17.49 लाख रुपये तक है।

 

Here is list of Top 5 Mid Size Diesel Automatic SUV in India, Price starts from Rs 13.79 lakh
Tata Harrier XT Plus - फोटो : Tata Motors

टाटा हैरियर

टाटा हैरियर की बात करें, तो इसमें फिएट सोर्स्ड 2.0 लीटर 4-सिलंडर डीजल इंजन मिलता है, यह इंजन 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। हैरियर को जब कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था, तो केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उतारा था। पिछले साल ही कंपनी ने इसमें ह्यूंदै का 6-स्पीड ऑटोमैटिर ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध कराया है। हैरियर के ऑटोमैटिक डीजल वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.50 लाख रुपये से 20.45 लाख रुपये तक है।

 

विज्ञापन
Here is list of Top 5 Mid Size Diesel Automatic SUV in India, Price starts from Rs 13.79 lakh
2021 Jeep Compass SUV - फोटो : Jeep

जीप कंपास

अमेरिका की लग्जरी एसयूवी बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Jeep India (जीप इंडिया) ने कुछ ही हफ्ते पहले Compass (कंपास) एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। इसके एक्सटीरियर लुक और इंटीरियर फीचर्स में कई बदलाव देखने को मिले। इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। जीप कंपास में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। कंपास जीप ऑटोमैटिक की एक्स-शोरूम कीमत 26.29 लाख रुपये से 28.29 लाख रुपये तक है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed