सब्सक्राइब करें

खरीदने की सोच रहे हैं इलेक्ट्रिक कार या SUV, तो जान लें ईवी के माइलेज से जुड़ी ये पांच खास बातें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 03 Mar 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
If you are planning to Buy mg zs ev, hyundai kona ev or tata nexon ev, these five factors that affect range of an electric vehicle
Electric car charging - फोटो : Agency (File Photo)

हाल ही में दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक टाटा नेक्सन ईवी को अपनी सब्सिडी लिस्ट से बाहर कर दिया है। जिसके चलते ग्राहकों को तीन लाख रुपये की छूट नहीं मिल पाएगी, जो पहले दिल्ली सरकार इस गाड़ी पर दे रही थी। सरकार का तर्क है कि टाटा नेक्सन ईवी को लेकर उनके पास ग्राहकों की लगातार शिकायतें आ रही हैं कि जितनी ड्राइविंग रेंज पैरामीटर का दावा किया गया था, वह नहीं मिल रहा है। कंपनी नेक्सन ईवी की 312 किमी की रेंज का दावा करती है, लेकिन ग्राहक शिकायत कर रहे थे कि उन्हें एक्चुअल ड्राइविंग रेंज 200 किमी तक ही मिल पा रही है। लेकिन पेट्रोल वाहनों के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों की कुछ लिमिटेशंस होती हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा...

Trending Videos
If you are planning to Buy mg zs ev, hyundai kona ev or tata nexon ev, these five factors that affect range of an electric vehicle
Baojun E100 Electric car Charging - फोटो : Social Media

क्यों जरूरी है माइलेज

अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो माइलेज को बारे में अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। पेट्रोल-डीजल वाहनों के साथ ये बड़ी समस्या नहीं है क्योंकि देश के हर कौने में फ्यूल पंप मौजूद होते हैं, तो आप आसानी से अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं। वहीं इलेक्ट्रिक वाहन के साथ बैटरी बड़ी समस्या है। अगर बैटरी खत्म तो आप बीच में ही फंस जाएंगे। नेक्सन में 30.2 kWh की बैटरी आती है, आइडियल ड्राइविंग कंडीशंस में ARAI 312 किमी का माइलेज दावा करता है, लेकिन रोजमर्रा की ड्राइविंग में प्रैक्टिकल रेंज 70 फीसदी तक ही होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
If you are planning to Buy mg zs ev, hyundai kona ev or tata nexon ev, these five factors that affect range of an electric vehicle
Electric Car - फोटो : Unsplash

लगातार चार्ज करें

लैपटॉप और मोबाइल की तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैटरी में सीमित संख्या में चार्ज साइकिल होती हैं, जिसके बाद उनकी इफिशिअंसी गिर जाती है। इसके लिए बेहतर है कि जब भी संभव हो इलेक्ट्रिक व्हीकल का चार्ज करते रहें, लेकिन बार-बार की चार्जिंग से बचना चाहिए। घर पर अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल खड़ी करते हैं, तो उसे चार्जिंग पर लगा सकते हैं, जिससे उसकी स्टैंडबाय पावर को बच सकती है।

 

If you are planning to Buy mg zs ev, hyundai kona ev or tata nexon ev, these five factors that affect range of an electric vehicle
Electric Car Charging - फोटो : Freepik

गर्मी से बचें

इलेक्ट्रिक कारों का सबसे बड़ी दुश्मन है गर्मी। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को यह बात अच्छे से समझ लेनी चाहिए। इलेक्ट्रिक व्हीकल को अगर आप गर्म स्थान या सीधे धूप में खड़ा करते हैं, तो बैटरी को सेंसर्स को पावर सप्लाई करने में दिक्कत आती है, क्योंकि कार स्टार्ट करने के बाद आप एसी भी चलाते हैं। इंटरनल कंब्शन इंजन वाली कारों में एसी चलाने से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैटरियों को चार्जिंग में समस्या पैदा होती है। अगर आप अपनी ईवी को ठंडी जगह पर खड़ा करेंगे तो आप एसी को लो स्पीड में चला सकते हैं। इससे उसकी रेंज बढ़ सकती है।

विज्ञापन
If you are planning to Buy mg zs ev, hyundai kona ev or tata nexon ev, these five factors that affect range of an electric vehicle
Mercedes-Benz EQC electric car - फोटो : Mercedes

सड़क पर करता है निर्भर

अगर आप कार से किसी पहाड़ी जगह पर जा रहे हैं और बार-बार चढ़ाई करनी पड़ रही है, तो इससे ईवी की परफॉरमेंस और ड्राइविंग रेंज पर असर पड़ता है। वहीं ढलान पर उतराई के दौरान बार-बार ब्रेक लगाने से रि-जनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम काम करना शुरू कर देता है, जिससे बैटरी चार्ज होना शुरू हो जाती है। अतः ध्यान रखें कि लंबे सफर में अगर सड़क की स्थिति ठीक है, तो आपको ज्यादा माइलेज मिलेगा, बजाय शहरी सड़कों के।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed