सब्सक्राइब करें

नई 2021 Tata Safari ने मचाया धमाल, एक ही दिन में 100 SUV की डिलीवरी, ये वैरियंट बना लोगों की पहली पसंद

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 02 Mar 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors delivers 100 units all-new 2021 Tata Safari top XZA+ variant in Delhi-NCR in one day
2021 Tata Safari delivery in Delhi-NCR - फोटो : Amar Ujala

टाटा मोटर्स की नई फ्लैगशिप 2021 Tata Safari पिछले महीने 22 फरवरी को लॉन्च हुई थी। तभी कंपनी ने एलान भी कर दिया था कि इसकी डिलीवरी तुरंत शुरू कर दी जाएगी। कंपनी ने अपना वायदे के मुताबिक सफारी की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने सफारी की एडवांस बुकिंग फरवरी की शुरुआत में ही शुरू कर दी थी। कंपनी ने हाल ही में 100 से ज्यादा सफारी की डिलीवरी की है। नई सफारी 6/7 सीटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.60 लाख रूपये है।



 

Trending Videos
Tata Motors delivers 100 units all-new 2021 Tata Safari top XZA+ variant in Delhi-NCR in one day
2021 Tata Safari delivery in Delhi-NCR - फोटो : Amar Ujala

पहली पसंद रॉयल ब्लू टॉप XZA+ ट्रिम

टाटा मोटर्स के मुताबिक कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्राहकों को एक ही दिन में 100 यूनिट्स टाटा सफारी की डिलीवर की हैं। कंपनी का कहना है कि ज्यादातर ग्राहकों की पहली पसंद रॉयल ब्लू टॉप XZA+ ट्रिम है। वहीं ऑर्कस व्हाइट पसंदीदा रंग के तौर पर उभरा है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्सी बिजनेस यूनिट, के जोनल मैनेजर (नॉर्थ) रितेश खरे का कहना है कि कंपनी नई सफारी को मिल रही लोगों की प्रतिक्रिया से बेहद खुश है। उनका कहना है, 'इसका शानदार इंटीरियर, अत्याधुनिक कनेक्टिविटी, प्रीमियम फीचर्स और इसकी प्रतिस्पर्धी कीमतों के चलते हमें यकीन है कि सफारी आने वाले दिनों में हर किसी का दिल जीतेगी।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Motors delivers 100 units all-new 2021 Tata Safari top XZA+ variant in Delhi-NCR in one day
Tata Motors for delivering the 1st All New Safari to Actor-singer Parmish Verma - फोटो : Tata Motors

पंजाबी एक्टर को पहली डिलीवरी

इससे पहले टाटा मोटर्स ने टाटा सफारी की पहली डिलीवरी हाल ही में 25 फरवरी को पंजाबी एक्टर, सिंगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा को थी। परमीश ने 'रॉकी मेंटल' और 'दिल दियां गल्लां' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने XZA+ वैरियंट खरीदा है। परमीश के पास पहले से ही पुरानी पीढ़ी की टाटा सफारी थी, जिसके साथ की फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

नई सफारी को कंपनी ने 6 वैरियंट्स XE, XM, XT, XT+, XZ और XZA+ में उतारा है, यह टाटा की इंपैक्ट 2.0 डिजाइन फिलॉस्फी पर बेस्ड है। इसकी लंबाई 4661 एमएम, चौड़ाई 1894 एमएम और ऊंचाई 1786 एमएम है। वहीं इसमें 2741 एमएम का व्हीलबेस इस्तेमाल किया गया है। 2021 टाटा सफारी में 18 इंच मशीन्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नई सफारी में क्रोम बेस्ड फ्रंट ग्रिल. एलईडी हैडलैंप्स और प्रोजेक्टर लैंप्स और एलईडी टेललैंप्स लगाए गए हैं। वहीं इसमें फ्लैयर्ड व्हील आर्क मिलेंगे। इसके अलावा डुअल टोन अलॉय व्हील्स, स्टेप्ड अप रूफ, टेल गेट पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश, रूफ रेल्स और रूफ माउंटेड स्पॉयलर मिलेगा।

Tata Motors delivers 100 units all-new 2021 Tata Safari top XZA+ variant in Delhi-NCR in one day
Tata Safari 2021 interior - फोटो : Tata Motors

इंजन

इंजन की बात करें, तो नई टाटा सफारी में हैरियर का ही इंजन मिलेगा। इसमें फिएट सोर्स्ड 2.0 लीटर 4-सिलंडर टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा, जो 170 बीएचपी एचपी की पावर और 350 एनमएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर विकल्प के साथ आएगा।  इस एसयूवी में तीन राइडिंग मोड इको, सिटी, स्पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा ESP टेरेन रिस्पॉन्स मोड- नॉर्मल, रफ व वेट भी दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
Tata Motors delivers 100 units all-new 2021 Tata Safari top XZA+ variant in Delhi-NCR in one day
Tata Safari 2021 interior - फोटो : Tata Motors

Tata Safari XZA+ के फीचर्स

एक्स-शोरूम कीमत (XZ) - 19.15 लाख रुपये
एक्स-शोरूम कीमत (XZ+) - 19.99 लाख रुपये
एक्स-शोरूम कीमत (XZA) - 20.40 लाख रुपये
एक्स-शोरूम कीमत (XZA+) - 21.25 लाख रुपये
  • XT के सभी फीचर्स के अलावा
  • Oyster व्हाइट इंटीरियर कलर थीम
  • जीनॉन HID प्रोजेक्टर हेडलैंप्स
  • कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फॉग लैंप्स
  • Benecke Kaliko oyster व्हाइट लेडर सीट अपहोलस्ट्री
  • लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील एंड गियर नॉब
  • टेरैन रेस्पॉंन्स मो़ड्स- नॉर्मल, रफ और वेट
  • 8.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • अकॉस्टिक ट्यूंड 9-जेबीएल स्पीकर्स
  • शार्क फिन एंटीना
  • सेमीडिजिटल 7-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 6-एयरबैग्स- ड्राइवर, को-ड्राइवर और कर्टेन
  • हिल डिसेंट कंट्रोल
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
  • 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
  • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
  • मशींड R18 अलॉय़ व्हील्स
  • ऑटो डिमिंग इनर मिरर
  • पैनोरैमिक सनरूफ (XZA+)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed