{"_id":"646b79363ad1421adb086ae2","slug":"honda-car-offers-may-2023-honda-city-2023-offers-honda-amaze-offers-honda-car-discount-honda-car-offers-2023-2023-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda Car Offers: होंडा सिटी और अमेज पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, मई में खरीदने पर होगा इतना फायदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda Car Offers: होंडा सिटी और अमेज पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, मई में खरीदने पर होगा इतना फायदा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
Honda City
- फोटो : Honda Cars India
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) इस समय भारतीय बाजार में सिर्फ दो मॉडल्स की बिक्री करती है। बिक्री की जा रही दो मॉडल्स में से एक है कॉम्पैक्ट सेडान कार Amaze (अमेज) और दूसरी मिड-साइज सेडान कार City (सिटी) है। यदि आप मई के महीने में होंडा की इन दोनों में से किसी कार को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह निश्चित रूप से फायदे का सौदा हो सकता है। क्योंकि कंपनी मई में अमेज और सिटी पर भारी छूट की पेशकश कर रही है। कार निर्माता आने वाले महीनों में अपने पोर्टफोलियो में एक तीसरा मॉडल - एलिवेट एसयूवी शामिल करने वाला है।
Trending Videos
Honda City
- फोटो : Honda Cars India
Honda City 2023 पर ऑफर
हाल ही में लॉन्च हुई Honda City 2023 (होंडा सिटी 2023) पर पर मई में 15,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 4,000 रुपये का कस्टमर लॉयल्टी बोनस, 6,000 रुपये का होंडा कार एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

- फोटो : Honda
होंडा सिटी का इंजन और पावर
इसका 1.5-लीटर VTEC DOHC पेट्रोल इंजन 121PS का अधिकतम पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, और इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड CVT के साथ जोड़ा जा सकता है। हाइब्रिड सिस्टम में एक दो-मोटर ई-सीवीटी यूनिट है जो लिथियम-आयन बैटरी के साथ 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन से जुड़ा है, जो 126PS का कंबाइंड मैक्सिम पावर और 253Nm का पीक मोटर टॉर्क जेनरेट करता है।

- फोटो : Social Media
कितनी है कीमत
होंडा सिटी 2023 की कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Verna, Skoda Slavia, Volkswagen Taigun और Maruti Suzuki Ciaz जैैसी कारों से है।

Honda Amaze
- फोटो : Honda Cars India
Honda Amaze पर कितनी छूट
Honda Amaze (होंडा अमेज) कार ने हाल ही में भारत में एक दशक पूरा किया है। इस समय कंपनी अपनी इस कार पर 17,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 10,000 रुपये तक की नकद छूट या 12,296 रुपये की एफओसी एक्सेसरीज, 4,000 रुपये का कस्टमर लॉयल्टी बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।