सब्सक्राइब करें

Honda CB350C Special Edition: होंडा CB350C स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 12:36 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई बाइक होंडा CB350C स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दी है। इस नए मॉडल के जरिए कंपनी अपने CB350 लाइन-अप में ताजगी लाने और इस क्लासिक मिड-साइज बाइक को मुकाबले में टिकाए रखने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Honda CB350C Special Edition Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
Honda CB350C Special Edition - फोटो : HMSI
Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने अपनी नई बाइक Honda CB350C Special Edition (होंडा CB350C स्पेशल एडिशन) लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत बंगलूरू में करीब 2 लाख रुपये से कुछ ज्यादा रखी गई है। देशभर में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अक्तूबर के पहले हफ्ते से होंडा की प्रीमियम बिगविंग डीलरशिप के जरिए शुरू होगी। इस नए मॉडल के जरिए कंपनी अपने CB350 लाइन-अप में ताजगी लाने और इस क्लासिक मिड-साइज बाइक को मुकाबले में टिकाए रखने की कोशिश कर रही है।


यह भी पढ़ें - Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स
Trending Videos
Honda CB350C Special Edition Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
Honda CB350C Special Edition - फोटो : HMSI
डिजाइन में नए बदलाव
CB350 अब एक नए नाम - CB350C के साथ पेश हुई है। होंडा को उम्मीद है कि यह नाम क्लासिक मोटरसाइकिल पसंद करने वालों को ज्यादा भाएगा। बाइक के फ्यूल टैंक पर नया CB350C लोगो और "स्पेशल एडिशन" का स्टिकर दिया गया है। साथ ही टैंक, आगे और पीछे के फेंडर्स पर नई स्ट्राइप ग्राफिक्स मिलते हैं। जिससे इसका लुक स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा प्रीमियम लगता है।

यह भी पढ़ें - Hybrid Cars: यूरोप में बीवाईडी और एमजी का दबदबा, रेनो और ऑडी को छोड़ा पीछे, जानें क्या है वजह 

यह भी पढ़ें - World's Fastest Car: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बनी यह इलेक्ट्रिक हाइपरकार, जानें डिटेल्स 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda CB350C Special Edition Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
Honda CB350C Special Edition - फोटो : HMSI
डिजाइन में छोटे लेकिन असरदार बदलाव किए गए हैं। पीछे का ग्रैब्रेल अब क्रोम फिनिश में आता है और सीट पर काले या भूरे रंग का ऑप्शन दिया गया है, जो कलर वेरिएंट पर निर्भर करेगा। बाइक दो कलर स्कीम मैट ड्यून ब्राउन और रेबेल रेड मेटैलिक में उपलब्ध है। जिन्हें खासतौर पर रेट्रो फील के लिए डिजाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें - Kubota Hydrogen Tractor: ओसाका में दुनिया का पहला हाइड्रोजन-चलित सेल्फ-ड्राइविंग ट्रैक्टर पेश, जानें इसकी खूबियां 

यह भी पढ़ें - Hero Destini 110: हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Renault Kwid: रेनो क्विड का 10वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, सिर्फ 500 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स 
Honda CB350C Special Edition Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
Honda CB350C Special Edition - फोटो : HMSI
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
रेट्रो लुक वाली इस बाइक में फीचर्स भी पुराने और नए दौर का मिक्स हैं। इसमें डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर दिया गया है, साथ ही होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS) से कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी मौजूद है। सुरक्षा के लिए बाइक में डुअल-चैनल ABS, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) और असिस्ट और स्लिपर क्लच दिए गए हैं। जिससे राइड ज्यादा स्मूद और सुरक्षित बनती है।

यह भी पढ़ें - Luxury Cars: उत्तरी केरल का लग्जरी और विंटेज कारों से प्यार है जगजाहिर, लेकिन अब सामने आया एक कड़वा सच!
विज्ञापन
Honda CB350C Special Edition Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
Honda CB350C Special Edition - फोटो : HMSI
इंजन और परफॉर्मेंस
मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले जैसा ही 348.36cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन BS-6 OBD2B और E20 फ्यूल स्टैंडर्ड पर खरा उतरता है। यह इंजन 5,500 rpm पर 15.5 kW पावर और 3,000 rpm पर 29.5 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह सेटअप शहर की ड्राइविंग और वीकेंड हाईवे राइड्स के लिए ईजी और टॉर्क-बेस्ड परफॉर्मेंस देने के मकसद से डिजाइन किया गया है। 

यह भी पढ़ें - Ultraviolette X47 Crossover: अल्ट्रावायलेट X47 क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Volvo EX30: वोल्वो EX30 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें ड्राइविंग रेंज, कीमत और फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed