{"_id":"625e84a9eff9e91c441c02bf","slug":"honda-city-hybrid-booking-in-india-starts-honda-city-e-hev-hybrid-sedan-production-starts-honda-hybrid-electric-car-to-launch-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda City Hybrid का उत्पादन शुरू: होंडा सिटी हाइब्रिड सेडान को इतने रुपये में करें बुक, देती है 26.5 kmpl का माइलेज, जल्द होगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda City Hybrid का उत्पादन शुरू: होंडा सिटी हाइब्रिड सेडान को इतने रुपये में करें बुक, देती है 26.5 kmpl का माइलेज, जल्द होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 19 Apr 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Honda City Hybrid 2022
- फोटो : Honda
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने लॉन्च से पहले अपनी 2022 Honda City e:HEV (2022 होंडा सिटी ई:एचईवी) का उत्पादन कंपनी के राजस्थान में टपुकारा प्लांट में शुरू कर दिया है। जापानी वाहन निर्माता ने हाइब्रिड सेडान की पहली यूनिट को रोल आउट किया है। सेडान मेनस्ट्रीम सेगमेंट में भारत की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है। जापानी कार निर्माता ने हाल ही में नई प्योर हाइब्रिड सिटी सेडान को पेश किया था। होंडा सिटी हाइब्रिड अब देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मिड-साइज सेडान कार बन गई है, जो एक लीटर पेट्रोल में 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। रिपोर्ट के मुताबिक नई 2022 Honda City e:HEV Hybrid अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है। और इसके साथ ही सेडान की आधिकारिक कीमत का भी एलान होगा।
Trending Videos
Honda City Hybrid 2022
- फोटो : Honda
प्री-बुकिंग शुरू
होंडा ने सिटी हाइब्रिड सेडान के लिए पहले से ही बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। खरीदार देश भर में सभी अधिकृत होंडा डीलरशिप पर 21,000 रुपये की शुरुआती राशि का भुगतान करके नई होंडा सिटी हाइब्रिड को प्री-बुक कर सकते हैं। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 5,000 रुपये की राशि के साथ 'होंडा फ्रॉम होम' प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है। कंपनी स्टैंडर्ड तौर पर 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी और 5 साल तक की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी और कार खरीदने की तारीख से 10 साल तक की वारंटी भी दे रही है।

कंपनी का बयान
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ ताकुया त्सुमुरा ने कहा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम राजस्थान राज्य में अपनी टपुकारा प्लांट से सिटी ई:एचईवी का उत्पादन शुरू कर रहे हैं। यह मील का पत्थर भारतीय ग्राहकों के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी लाने और भारत में हमारी इलेक्ट्रिफिकेशन यात्रा की शुरुआत की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। एक कंपनी के रूप में, हम हमेशा भारत सरकार के मेक इन इंडिया के नजरिए के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल टेक्नोलॉजी को लाने के साथ जुड़े हुए हैं।"
त्सुमुरा ने कहा, "हमें सिटी ई: एचईवी को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हमारे ग्राहकों का विश्वास और जुनून होंडा की एक मजबूत हाइब्रिड के लिए उनकी प्राथमिकता को उजागर करता है। होंडा सिटी ई: एचईवी हमारे ग्राहकों के लिए एक बहुत ही व्यावहारिक और टेंशन फ्री सॉल्यूशन है जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की मांग कर रहे हैं।"

Honda City Hybrid
- फोटो : Honda
बिजली और पेट्रोल दोनों से चलेगी
नई Honda e:HEV (होंडा ई: एचईवी) मिड-साइज सेडान सेगमेंट में पहला उत्पाद है, जिसमें एक वास्तविक हाइब्रिड इंजन मिलता है। यह कार प्योर इलेक्ट्रिक मोड पर चलने में सक्षम है, और इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) के साथ भी चलाई जा सकती है। नई Honda City Hybrid सिर्फ एक वैरिएंट ZX में उपलब्ध है, जो सबसे टॉप ट्रिम होगा।

इंजन पावर, माइलेज और स्पीड
हाइब्रिड पावर ट्रेन की बात करें तो, सिटी ई: एचईवी में 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन मिलता है जो 126 PS का पावर और 253 Nm का टार्क संयुक्त रूप से जेनरेट करता है। बैटरी को चार्ज करने के लिए इंजन जनरेटर के रूप में काम करता है। जबकि यह प्योर ईवी मोड या आईसीई मोड पर भी चल सकता है, जिसे कंप्यूटर ऑटोमैटिक रूप से स्विच करता है। नई सिटी ई: एचईवी 26.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। साथ ही कार की टॉप स्पीड 176 किमी प्रति घंटा है।