फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda HR-V: होंडा एचआर-वी इस देश में टर्बो-चार्ज इंजन के साथ हुई लॉन्च, दुनिया में इस एसयूवी का सबसे पावरफुल पेट्रोल वर्जन

Thu, 24 Mar 2022 03:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
Honda HR-V RS SUV Honda launches third-generation HR-V in Indonesian market with turbo-charged engine making latest Honda HR-V most powerful petrol version in world
Honda HR-V RS Launched in Indonesia - फोटो : Honda
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) ने इंडोनेशियाई बाजार में तीसरी पीढ़ी के HR-V (एचआर-वी) को लॉन्च किया है। इसमें एक टर्बो-चार्ज्ड इंजन दिया गया है जो ज्यादा उत्साही ड्राइविंग की तलाश करने वालों के बीच एसयूवी को पसंदीदा बना सकती है। चार ट्रिम लेवल में पेश की गई, लेटेस्ट Honda HR-V (होंडा एचआर-वी) दुनिया में कहीं भी इस एसयूवी का सबसे पावरफुल पेट्रोल वर्जन है। इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन RS ट्रिम की कीमत 499.9 मिलियन रुपिया (लगभग 26.60 लाख रुपये) है। जबकि इसकी शुरुआती कीमत 355.9 मिलियन रुपिया या लगभग 19 लाख रुपये रखी गई है। 
Honda HR-V RS SUV Honda launches third-generation HR-V in Indonesian market with turbo-charged engine making latest Honda HR-V most powerful petrol version in world
Honda HR-V RS - फोटो : Honda
इंजन और पावर
Honda HR-V के चार ट्रिम लेवल हैं। लेकिन सिर्फ RS वर्जन में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 175 hp का पावर और 240 Nm का टार्क जेनरेट करता है। ये आंकड़े सिर्फ इस वाहन के इलेक्ट्रिक वर्जन में बेहतर हैं जो फिलहाल सिर्फ चीन में बेचा जाता है। 
Honda HR-V RS SUV Honda launches third-generation HR-V in Indonesian market with turbo-charged engine making latest Honda HR-V most powerful petrol version in world
Honda HR-V RS - फोटो : Honda
लुक और फीचर्स
Honda HR-V RS के पावर क्रेडेंशियल्स पर मुहर लगाने के लिए, इसके एक्सटीरियर डिजाइन में बहुत ही स्पोर्टी विजुअल लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें भरपूर बॉडी किट, डुअल एग्जॉस्ट पाइप आउटलेट और 'RS' बैजिंग मिलती है। कार के इंटीरियर की बात करें तो, HR-V का RS वैरिएंट 7.0-इंच की टीएफटी स्क्रीन के साथ आता है जिसे कस्टमाइज किया जा सकता है। इसमें 4 स्पीकर प्लस दो ट्वीटर यूनिट, रेड कंट्रास्ट स्टिचिंगके साथ ब्लैक लेदर अपहोलस्ट्री, तीन ड्राइव मोड और हैंड्स-फ्री टेलगेट जैसे की फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda HR-V RS SUV Honda launches third-generation HR-V in Indonesian market with turbo-charged engine making latest Honda HR-V most powerful petrol version in world
Honda HR-V RS - फोटो : Honda
सेफ्टी फीचर्स
इसके शानदार लुक और ड्राइव पावर के साथ ही एक सुरक्षित ड्राइविंग की जरूरत को पूरा किया गया है। लेटेस्ट HR-V में सेफ्टी फीचर्स का होंडा सेंसिंग सूट मिलता है जो कई ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स के साथ आता है। इस एसयूवी में 6 एयरबैग दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Honda HR-V RS SUV Honda launches third-generation HR-V in Indonesian market with turbo-charged engine making latest Honda HR-V most powerful petrol version in world
Honda HR-V RS - फोटो : Honda
काफी लोकप्रिय है एसयूवी
कई वैश्विक बाजारों में, HR-V को एक हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलता है। लेकिन यह RS वर्जन है जिसे इंडोनेशिया से फिलीपींस जैसे अन्य बाजारों में भी ले जाने की संभावना है। HR-V जापान, दक्षिण-पूर्व एशिया और यहां तक कि अमेरिका जैसे देशों में एक आम और तुलनात्मक रूप से लोकप्रिय एसयूवी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed