फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda U-GO : होंडा का इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में चलता है 130 किमी तक, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 11 Aug 2021 10:46 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
honda u go electric scooter launched in china know price driving range and features
Honda U-GO Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
Honda U Go Electric Scooter Launched : इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग दुनियाभर में बढ़ रही है। इसे देखते हुए कंपनियां अपने नए-नए ईवी उत्पाद उतार रही हैं। जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda की चीन की इकाई Wuyang-Honda ने चीन में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर U-GO (यू-गो) लॉन्च किया है। Honda U-GO एक स्लो स्पीड स्कूटर है।  इसे चीन की वुयांग-होंडा यूनिट में तैयार किया गया है। यह स्कूटर दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें अलग-अलग पावर वाली बैटरी दी गई है। टॉप मॉडल की टॉप स्पीड 53 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल की टॉप स्पीड 43 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। फिलहाल इसे चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है। होंडा यू-गो जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है।


कीमत
Honda U-GO के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 7,499 चीनी युआन (लगभग 85,342 रुपये) और टॉप-मॉडल की कीमत 7,999 चीनी युआन (लगभग 91,501 रुपये) है। चीनी बाजार में इसकी कीमत अन्य ई-स्कूटर के मुकाबले काफी कम है। भारत में लॉन्चिंग होने पर इसका मुकाबला ओला ई-स्कूटर, एथर 450एक्स, सिंपल वन जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा। 
honda u go electric scooter launched in china know price driving range and features
Honda U-GO Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
बैटरी और रेंज
यू-गो के लो-स्पीड मॉडल में 800 वॉट का कंटीन्यूअस हब मोटर 1.2 kW की पीक पावर को स्पोर्ट करता है। इसकी टॉप स्पीड 43 किमी प्रति घंटा है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल 1.2 kW कंटीन्यूअस-रेटेड हब मोटर के साथ आएगा। यह मोटर 1.8 kW का पीक आउटपुट बना सकता है। इस वर्जन की टॉप स्पीड 53 किमी प्रति घंटा है। दोनों मॉडल 1.44 kWh की क्षमता वाली 48V और 30Ah रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ आते हैं। 
honda u go electric scooter launched in china know price driving range and features
Honda U-GO Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
सिंगल चार्ज में 65 किमी और दोनों बैटरी से 130 किमी तक चलता है। दोनों मॉडल में मिलने वाले बैटरी पैक को स्कूटर से निकाला जा सकता है। इसकी वजह से ग्राहक बैटरी को घर ले जा सकते हैं और उसे आराम से चार्ज कर सकते हैं। एक से ज्यादा बैटरी पैक रखने से रेंज को बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
honda u go electric scooter launched in china know price driving range and features
Honda U-GO Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
फीचर्स
स्कूटर में LCD स्क्रीन दी गई है, जो स्पीड, दूरी, चार्ज और राइडिंग मोड जैसी जानकारी देती हैं। इसके फ्रंट एप्रन पर ट्रिपल बीम के साथ एक LED हेडलाइट दी है। इसमें एक LED DRLs स्ट्रिप भी शामिल है। इसमें 12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर अलॉय व्हील मिलता है। दोनों मॉडल में 26-लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed