{"_id":"6112596d8ebc3eb3e5187c9b","slug":"tata-motors-launched-xta-plus-variants-of-harrier-and-safari-suv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Motors : Harrier और Safari एसयूवी का नया XTA+ वेरिएंट हुआ लॉन्च, मिले दो लोकप्रिय फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Motors : Harrier और Safari एसयूवी का नया XTA+ वेरिएंट हुआ लॉन्च, मिले दो लोकप्रिय फीचर्स, जानें कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 10 Aug 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Tata Harrier
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Tata Motors Harrier and Safari SUV XTA plus variants launched : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मंगलवार को अपनी दो एसयूवी Harrier (हैरियर) और Safari (सफारी) के लिए XTA+ (एक्सटीए+) वेरिएंट लॉन्च करने का एलान किया है। इन दोनों एसयूवी के XTA+ वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। वाहन निर्माता का मानना है कि इन दोनों एसयूवी के लिए नया XTA+ वेरिएंट खरीदारों के बीच उनकी अपील को और बढ़ाएगा। हैरियर XTA+ की एक्स-शोरूम कीमत 19.34 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Safari XTA+ की एक्स-शोरूम कीमत 20.08 लाख रुपये है।
कंपनी ने हैरियर और सफारी के नए वेरिएंट में कोई डिजाइन अपडेट नहीं किया है। XTA+ वेरिएंट प्रोजेक्टर हेडलैंप, डुअल फंक्शन एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, R17 अलॉय व्हील्स से लैस हैं। केबिन और फीचर्स की बात करें तो, हैरियर XTA+ और Safari XTA+ दोनों में 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ 7-इंच फ्लोटिंग आइलैंड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी भी मिलती है।
2 of 6
Tata Harrier
- फोटो : For Reference Only
नए वेरिएंट्स में मिलने वाले अन्य फीचर्स की बात करें तो, हैरियर और सफारी के नए वेरिएंट्स में ऑटो हेडलैंप, पुश स्टार्ट बटन, ऑटोमैटिक तापमान कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। दोनों कारों में डुअल फ्रंट एयरबैग, एडवांस्ड ईएसपी, फॉग लैंप और रिवर्स पार्किंग कैमरा स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर मिलता है।
3 of 6
Tata Safari at Tata Showroom
- फोटो : Tata Motors
इसके अलावा, Safari XTA+ में iRA कनेक्टेड कार फीचर्स, मूड लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिलते हैं। Harrier XTA+ और Safari XTA+ दोनों को 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन मिलता है, जिसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
2021 Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स का दावा है कि वित्त वर्ष 2012 की पहली तिमाही में उसकी सफारी और हैरियर एसयूवी की मिलाकर भारतीय बाजार के एसयूवी सेगमेंट में 41.2 फीसदी बाजार हिस्सेदारी थी। दावा किया जा रहा है कि नया XTA+ वेरिएंट इन दोनों एसयूवी को और ज्यादा शानदार बनाएगा। घरेलू वाहन निर्माता का दावा है कि इससे कंपनी को एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
Tata Harrier
- फोटो : For Reference Only
हैरियर और नई पीढ़ी की सफारी टाटा मोटर्स की इंपैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज के बाद स्टाइल में आती है। दोनों एसयूवी को Land Rover (लैंड रोवर) के मशहूर D8 आर्किटेक्चर से लिए गए OMEGARC प्लेटफॉर्म पर आधारित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।