{"_id":"611106e68ebc3e729f7647e5","slug":"mg-gloster-savvy-launch-in-india-know-price-feature-mg-gloster-savvy-price-mg-motor-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Gloster Savvy : ऑटोनोमस लेवल-1 फीचर्स के साथ 7-सीटर एमजी ग्लॉस्टर सैवी लॉन्च, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MG Gloster Savvy : ऑटोनोमस लेवल-1 फीचर्स के साथ 7-सीटर एमजी ग्लॉस्टर सैवी लॉन्च, जानें कीमत
Mon, 09 Aug 2021 04:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 09 Aug 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
MG Gloster Savvy
- फोटो : MG Motor India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MG Gloster Savvy Launch in India Know Price Specification Feature : MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने सोमवार को Gloster (ग्लॉस्टर) एसयूवी का 7-सीटर वर्जन पेश किया है। यह 7-सीटर वेरिएंट टॉप-एंड Savvy (सैवी) ट्रिम पर आधारित है जो अब तक 6-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध था। इसकी कीमत Gloster SUV के छह-सीटर Savvy ट्रिम के जितनी ही है। भारत की पहली ऑटोनॉमस (लेवल 1) प्रीमियम एसयूवी की रेंज में शामिल नई एमजी ग्लॉस्टर सैवी ट्रिम का नया वर्जन ग्लॉस्टर रेंज को मजबूत करेगा और ग्राहकों को एमजी की टॉप-एंड एसयूवी की व्यापक रेंज में से चुनने का अधिकार प्रदान करेगा। भारत में MG Gloster का मुकाबला Toyota Fortuner और Ford Endeavour से है।
MG Gloster Savvy
- फोटो : MG Motor India
फीचर्स
37.28 लाख रुपए (एक्स-शोरूम नई दिल्ली) की शुरुआती कीमत वाली नई ग्लॉस्टर सैवी 7-सीटर (2+3+2) कॉन्फिगरेशन में आती है। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और एक बोर्गवार्नर ट्रांसफर केस के साथ कई ड्राइविंग मोड हैं, जो इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं को मजबूती देते हैं। इसमें आई-स्मार्ट (i-SMART) टेक्नोलॉजी, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनारोमिक सनरूफ, ड्राइवर सीट मसाजर, और कई अन्य एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं।
Gloster अब 4 ट्रिम्स - सुपर, स्मार्ट, शार्प और सैवी में उपलब्ध है। जिसकी कीमत 29.98 लाख रुपये से 37.28 लाख रुपये के बीच है। अब तक सिर्फ सुपर और शार्प ट्रिम 6 और 7-सीटर दोनों लेआउट में उपलब्ध थे। ग्लोस्टर सेवी ट्रिम का लेटेस्ट 7-सीटर संस्करण उस एसयूवी में एक रिफ्रेशिंग टच देता है जिसे 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था।

वारंटी और पैकेज
प्रीमियम एसयूवी यूनिक, इंडस्ट्री में पहली बार एमवाय एमजी शील्ड ऑनरशिप पैकेज के साथ आती है, जिसने ग्राहकों की बिक्री के बाद की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ कार ऑनरशिप के अनुभव को पूरी तरह बदल दिया है। ग्राहकों को 200+ विकल्पों में से अतिरिक्त सर्विसेस और मेंटेनेंस पैकेजों को कस्टमाइज करने का विकल्प प्रदान करने के साथ-साथ एमवाय एमजी शील्ड के स्टैंडर्ड 3-3-3 पैकेज में तीन साल/100,000 किलोमीटर की वारंटी, तीन साल रोडसाइड असिस्टेंस और तीन लेबर-फ्री पीरियोडिक सर्विसेस शामिल हैं। .

कंपनी की प्रतिक्रिया
लॉन्च पर एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर गौरव गुप्ता ने कहा, "ग्राहकों का अनुरोध था कि 7-सीटर कॉन्फिगरेशन चाहिए, इसी को ध्यान में रखते हुए ग्लॉस्टर सैवी को 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ पेश कर रहे हैं। 6-सीटर कॉन्फिगरेशन की मौजूदा ग्लॉस्टर सैवी के साथ नए वर्जन को पेश कर हम अपने ग्राहकों को उनकी जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुसार वाहन चुनने की शक्ति प्रदान कर रहे हैं।"