{"_id":"610be9b884cb6e57ff58d781","slug":"renault-kiger-rxt-o-variant-launch-in-india-know-price-specification-renault-india-celebrates-10th-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renault Kiger RXT (O) : रेनो ने भारत में पूरे किए 10 साल, इस मौके पर लॉन्च किया नया वेरिएंट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Renault Kiger RXT (O) : रेनो ने भारत में पूरे किए 10 साल, इस मौके पर लॉन्च किया नया वेरिएंट
Thu, 05 Aug 2021 07:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Renault Kiger
- फोटो : Renault (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Renault Kiger RXT (O) Variant Launch in India know Price : फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault (रेनो) ने भारत में अपनी एंट्री के 10 साल पूरे कर लिए हैं। कार निर्माता ने इस मौके को खास बनाने के लिए अपनी लोकप्रिय Renault Kiger (रेनो काइगर) एसयूवी के नए RXT (O) वेरिएंट को लॉन्च किया है। इसके साथ-साथ कंपनी ने देश में अपने मौजूदा और संभावित ग्राहकों के लिए कई योजनाओं को भी लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा है कि Renault Kiger के नए वेरिएंट की बुकिंग 6 अगस्त से शुरू होगी।
Renault Kiger
- फोटो : Renault
Kiger RXT(O) वेरिएंट के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें PM2.5 एडवांस्ड एटमॉस्फेरिक एयर फिल्टर दिया गया है जो केबिन की हवा को साफ करता है। केबिन में वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लीकेशन फंक्शन मिलता है जिसके जरिए यात्री अपने स्मार्टफोन को 20.32 cm डिस्प्ले लिंक फ्लोटिंग टचस्क्रीन से कनेक्ट कर सकते हैं।
Renault Kiger
- फोटो : Renault
अपने सेलिब्रेटरी ऑफर के तहत रेनो ने 6 से 15 अगस्त तक महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और केरल को छोड़कर पूरे देश में 'फ्रीडम कार्निवाल' का एलान किया है। कार निर्माता ने इन राज्यों के लिए 90,000 रुपये तक के अधिकतम फायदे के साथ अलग-अलग फेस्टिव ऑफर लॉन्च किए हैं। क्योंकि इन राज्यों में गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे त्योहारों के दौरान मांग में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Renault Kiger
- फोटो : For Refernce Only
'फ्रीडम कार्निवल' के तहत, समय सीमा के दौरान रेनो कार बुक करने वाले ग्राहकों को अगस्त में दिए जा रहे अन्य ऑफर्स के अलावा एडिशनल बेनिफिट्स की पेशकश की जाएगी। कैश ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के अलावा कंपनी ने Kwid, Triber और Kiger की खरीदारी पर 'Buy Now, Pay in 2022' स्कीम का भी ऐलान किया है। इस योजना के तहत, ग्राहक अभी रेनो वाहन खरीदने का विकल्प चुन सकते हैं और छह महीने के बाद ईएमआई का भुगतान शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
Renault Kiger
- फोटो : PPS Renault
रेनो ने कहा है कि उसने इस दशक के दौरान देश में 7,00,000 से अधिक ग्राहक बनाए हैं और अपनी कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में, उसने मौजूदा ग्राहकों के लिए लॉयल्टी बेनिफिट्स का एलान किया है। साथ ही, कार निर्माता ने अपने कॉर्पोरेट और ग्रामीण ग्राहकों के लिए अलग-अलग ऑफर पेश किए हैं। इसके अलावा, रेनो का वाहन स्क्रैपेज कार्यक्रम ReLIVE (रीलीव) ग्राहकों को एडिशनल स्क्रैपेज बेनिफिट्स के साथ पुरानी कार को एक्सचेंज कर नई रेनो कार खरीदने का मौका देती है।