फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Engine Oil: कितनी तरह के होते हैं इंजन ऑयल, जानें आपकी कार के लिए कौन सा ऑयल होगा बेस्ट

Tue, 13 Sep 2022 07:03 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 13 Sep 2022 07:03 PM IST
सार

बाजार में कई तरह के इंजन ऑयल आते हैं लेकिन आपकी कार के लिए कौन सा ऑयल सबसे बेहतर होगा। हम इस खबर में आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
How many types of engine oil are there, know which oil will be best for your car
कार के लिए कौन सा इंजन ऑयल का चुनाव करें - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में कई कंपनियां इंजन ऑयल बनाती हैं। इनमें से कुछ कंपनी नॉर्मल इंजन ऑयल बनाती हैं तो कुछ खास तरीके के इंजन ऑयल बाजार में बेचती हैं। अगर आपको भी इनमें फर्क नहीं पता है तो ये खबर पढ़कर आप भी जान सकते हैं कि आपको अपनी कार में किस तरह का इंजन ऑयल डालना चाहिए जिससे आपकी कार की उम्र बढ़ जाए। 


बाजार में आमतौर पर तीन तरह के इंजन ऑयल आते हैं जिनमें मिनरल ऑयल, सेमी सिंथेटिक इंजन ऑयल और सिंथेटिक इंजन ऑयल होते हैं। कार निर्माताओं की ओर से कार मैनुअल में इसकी जानकारी भी दी जाती है।

मिनरल इंजन ऑयल

How many types of engine oil are there, know which oil will be best for your car
मिनरल इंजन ऑयल - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा कारों में इसी इंजन ऑयल का इस्तेमाल होता है। ये ऑयल रिफाइन पेट्रोलियम ऑयल होता है जो सामान्य तापमान में बेहतर काम करता है। इसका काम फ्रिक्शन से पैदा होने वाली गर्मी से सुरक्षा के लिए जरूरी लुब्रिकेशन और प्रोटेक्शन देना है। ज्यादा ठंडे और ज्यादा गर्म तापमान में इस तरह के ऑयल की क्षमता कम हो सकती है। बाजार में मिलने वाले बाकी तरह के ऑयल में ये सबसे सस्ता होता है। 

सेमी सिंथेटिक ऑयल

How many types of engine oil are there, know which oil will be best for your car
सेमी सिंथेटिक इंजन ऑयल - फोटो : सोशल मीडिया
इस ऑयल को मिनरल और सिंथेटिक ऑयल के बीच में रखा जाता है। इसलिए इसकी कीमत भी मिनरल ऑयल से ज्यादा लेकिन सिंथेटिक ऑयल से कम होती है। इसे सेमी सिंथेटिक इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें थोड़ी मात्रा में सिंथेटिक ऑयल मिलाया जाता है। इससे इसकी क्षमता में तो बढ़ोतरी होती है लेकिन कीमत में ज्यादा फर्क नहीं आता। वहीं ये कम तापमान या ज्यादा तापमान में भी अच्छी क्षमता के साथ काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंथेटिक ऑयल

How many types of engine oil are there, know which oil will be best for your car
सिंथेटिक इंजन ऑयल - फोटो : सोशल मीडिया
बाजार में इससे बेहतर इंजन ऑयल नहीं मिलता। इसे बेहतरीन लुब्रिकेशन देने वाले ऑयल के तौर पर जाना जाता है। यह ऑयल बेहद कम और बेहद ज्यादा दोनों ही तरह के तापमान में अच्छी क्षमता के साथ काम करता है। सिंथेटिक ऑयल होने के कारण इसके नतीजे भी बेहतर होते हैं और काफी अच्छी तरह से काम करने के साथ ही ये इंजन में किसी भी तरह की गंदगी को रुकने नहीं देता जिससे इंजन की उम्र भी लंबी होती है। यह बाजार में मिलने वाले बाकी इंजन ऑयल के मुकाबले महंगा होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed