सब्सक्राइब करें

Hybrid Vehicles: इस शहर में हाइब्रिड वाहन खरीदने पर होगा फायदा, रोड टैक्स हुआ माफ

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 01:53 PM IST
विज्ञापन
Hybrid vehicles road tax waived off in Chandigarh road tax exemption details
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने हाल ही में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की अपनी कोशिशों के तहत हाइब्रिड वाहनों के लिए रोड टैक्स (सड़क कर) में छूट का एलान किया है। प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, हाइब्रिड वाहनों समेत सभी बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों का रोड टैक्स अगले पांच साल के लिए माफ कर दिया जाएगा। यह कदम प्रशासन द्वारा पहले 2020 में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रोड टैक्स माफी की पेशकश के बाद आया है। हाइब्रिड वाहनों के लिए छूट 18 मार्च 2023 से 17 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी।
Trending Videos
Hybrid vehicles road tax waived off in Chandigarh road tax exemption details
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota
भारत में बेचे जाने वाले लोकप्रिय मास मार्केट हाइब्रिड वाहनों में Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर), Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) और Honda City e:HEV hybrid (होंडा सिटी ई:एचईवी हाइब्रिड) हैं। इसमें नई Toyota Innova Hycross (टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस), आगामी Maruti Suzuki Invicto (मारुति सुजुकी इनविक्टो) और Toyota Camry (टोयोटा कैमरी) भी शामिल हैं। Lexus (लेक्सस) के पास भी भारत लाइन-अप में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेडान और एसयूवी की एक रेंज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hybrid vehicles road tax waived off in Chandigarh road tax exemption details
Honda City e:HEV hybrid - फोटो : Social Media
चंडीगढ़ में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के सचिव नितिन मेहन के मुताबिक, चंडीगढ़ में हाइब्रिड वाहनों की कीमतें 18 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक हैं, 18 लाख रुपये के वाहन पर रोड टैक्स लगभग 78,000 रुपये है। चंडीगढ़ के यूटी प्रशासन का लक्ष्य शहर को "मॉडल ईवी सिटी" में बदलना है और इस लक्ष्य के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2022 पेश की गई थी। सितंबर 2022 में घोषित इस नीति का लक्ष्य पांच साल के भीतर सभी भारतीय शहरों में शून्य-उत्सर्जन वाहन हासिल करना है।
Hybrid vehicles road tax waived off in Chandigarh road tax exemption details
Revolt RV400 - फोटो : Revolt Motors
यह पॉलिसी विभिन्न श्रेणियों में 42,000 वाहनों तक के लिए प्रोत्साहन प्रदान करती है। ये इंसेंटिव 3,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक हैं और 20 सितंबर 2022 से 19 सितंबर 2027 के बीच 32,000 ई-साइकिल, 3,000 इलेक्ट्रिक कारों और 10,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खरीद के लिए उपलब्ध हैं। यूटी प्रशासन का लक्ष्य पॉलिसी अवधि के आखिर तक नए वाहनों के पंजीकरण में 70 प्रतिशत ईवी करना है। इस बीच, 2017 और 2022 के बीच, चंडीगढ़ यूटी ने कुल 3,000 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पंजीकृत किए, जिसमें 420 इलेक्ट्रिक कारें, 2,036 हाइब्रिड वाहन और 1,233 इलेक्ट्रिक बाइक शामिल थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed