सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hyundai Ioniq 6: ह्यूंदै की इस इलेक्ट्रिक कार में नहीं होगी रेंज की चिंता, टेस्ट में फुल चार्ज में चली 614 Km

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Motor Company announces Hyundai IONIQ 6 Electric Car will deliver 614 km all-electric range per charge
Hyundai Ioniq 6 Electric Car - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) ने एलान किया है कि वर्ल्डवाइड हार्मोनाइज्ड लाइट व्हीकल टेस्ट प्रोसीजर (WLTP) के मुताबिक, उसकी IONIQ 6 इलेक्ट्रिक सेडान कार एक बार फुल चार्जिंग पर 614 किमी की ऑल-इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज देगी। 
Trending Videos
Hyundai Motor Company announces Hyundai IONIQ 6 Electric Car will deliver 614 km all-electric range per charge
Hyundai Ioniq 6 Electric Car - फोटो : Hyundai
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि ह्यूंदै मोटर समूह की एडवांस्ड बैटरी टेक्नोलॉजी विकसित करने की प्रतिबद्धता का फायदा IONIQ 6 के ग्राहकों को मिलेगा। इससे तनाव मुक्त ड्राइविंग परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की रेंज मिलेगी। 13.9 kWh प्रति 1100 किमी  की WLTP-रेटेड ऊर्जा खपत के साथ, IONIQ 6 बाजार में सबसे ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट (ऊर्जा-कुशल) इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में से एक होगी, जब यह इस साल के आखिर में यूरोप और उसके बाद के वर्ष में उत्तरी अमेरिका के चुनिंदा बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Motor Company announces Hyundai IONIQ 6 Electric Car will deliver 614 km all-electric range per charge
Hyundai Ioniq 6 Electric Car - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर कंपनी में सब-मिड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेंटर के प्रमुख जे हो हुह ने कहा, "IONIQ 6 के विकास की शुरुआत से, हमने इसे अग्रणी ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज ईवी बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इलेक्ट्रिक वाहनों में वैश्विक लीडर बनने के लिए, हम बेस्ट पॉसिबल ईवी परफॉर्मेंस और ओनरशिप एक्सपीरियंस देने करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
 
Hyundai Motor Company announces Hyundai IONIQ 6 Electric Car will deliver 614 km all-electric range per charge
Hyundai Ioniq 6 Electric Car - फोटो : Hyundai
बैटरी चार्जिंग
IONIQ 6 का शानदार ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज परफॉर्मेंस वास्तिवकता में ह्यूंदै मोटर ग्रुप के ईवी के लिए डेडिकेटेड आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी), और इलेक्ट्रिफाइड स्ट्रीमलाइनर के अल्ट्रा-लो विंड रेजिस्टेंस द्वारा संभव हो पाया है। ई-जीएमपी ऑप्टिमल इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस देता है। इससे बैटरी 800V अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के जरिए सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है और किसी अतिरिक्त कंपोनेंट या एडेप्टर की जरूरत के बिना 400V चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 
विज्ञापन
Hyundai Motor Company announces Hyundai IONIQ 6 Electric Car will deliver 614 km all-electric range per charge
Hyundai Ioniq 6 Electric Car - फोटो : Hyundai
ईवी के लिए विशेष रूप से एक प्लेटफॉर्म होने का मतलब यह भी है कि ह्यूंदै मोटर यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहनों को बेहतर ढंग से डिजाइन करने में सक्षम है। E-GMP के साथ, IONIQ 6 एक वर्कस्टेशन या पहियों पर एक पोर्टेबल पावर बैंक हो सकता है, जो ग्राहकों की विविध, चलते-फिरते जीवन शैली में फिट होने के लिए नए-नए इस्तेमाल सुझाता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed