{"_id":"64a0038cfcf1dc2944090617","slug":"hyundai-sales-may-2023-india-hyundai-motor-india-sales-2023-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Motor: ह्यूंदै मोटर की बिक्री जून में 5.21 प्रतिशत बढ़ी, इन कारों का रहा भरपूर योगदान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Motor: ह्यूंदै मोटर की बिक्री जून में 5.21 प्रतिशत बढ़ी, इन कारों का रहा भरपूर योगदान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 01 Jul 2023 04:17 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Verna
- फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने शनिवार को अपनी जून महीने की बिक्री के आंकड़ों का एलान किया। घरेलू बिक्री का आंकड़ा जून 2022 में 49,001 यूनिट्स से 2.04 प्रतिशत बढ़कर जून 2023 में 50,001 यूनिट्स हो गया। इसी अवधि के दौरान, निर्यात 13,350 यूनिट्स से बढ़कर 15,600 यूनिट्स हो गया। यानी निर्यात में 16.85 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। संचयी बिक्री का आंकड़ा जून 2022 में 62,351 यूनिट्स से बढ़कर जून 2023 में 65,601 यूनिट्स तक पहुंच गया, जो 5.21 प्रतिशत का इजाफा है।
Trending Videos
Hyundai Creta
- फोटो : Agency (File Photo)
ह्यूंदै इंडिया का पोर्टफोलियो
फिलहाल ह्यूंदै भारत में Grand i10 Nios (ग्रैंड आई10 निओस) और Aura (ऑरा) जैसी बजट-अनुकूल हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान बेच रही है। पोर्टफोलियो में एक प्रीमियम हैचबैक i20 भी है जिसका N लाइन वर्जन भी मिलता है। Venue (वेन्यू) एक लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसे एन लाइन वैरिएंट भी मिलता है। फिर मिड-साइज एसयूवी Creta (क्रेटा) और मिड-साइज सेडान Verna (वरना) भी हैं। इस समय भारतीय बाजार में ह्यूंदै की फ्लैगशिप कार Tucson (ट्यूशॉ) है।
फिलहाल ह्यूंदै भारत में Grand i10 Nios (ग्रैंड आई10 निओस) और Aura (ऑरा) जैसी बजट-अनुकूल हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान बेच रही है। पोर्टफोलियो में एक प्रीमियम हैचबैक i20 भी है जिसका N लाइन वर्जन भी मिलता है। Venue (वेन्यू) एक लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसे एन लाइन वैरिएंट भी मिलता है। फिर मिड-साइज एसयूवी Creta (क्रेटा) और मिड-साइज सेडान Verna (वरना) भी हैं। इस समय भारतीय बाजार में ह्यूंदै की फ्लैगशिप कार Tucson (ट्यूशॉ) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Tucson Facelift
- फोटो : Hyundai
जून 2023 की बिक्री पर टिप्पणी करते हुए, ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ, तरुण गर्ग ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एचएमआई ने जून'23 के महीने में 50,000 से ज्यादा यूनिट्स की घरेलू बिक्री हासिल की है। हमारे सभी उत्पादों के प्रति सकारात्मक ग्राहक आकर्षण है और Hyundai VERNA, Hyundai CRETA, और Hyundai TUCSON ने CY 23 की पहली छमाही में अपने संबंधित सेगमेंट में नेतृत्व की स्थिति हासिल कर ली है। हमारी आगामी एसयूवी Hyundai EXTER के लिए हमारे मूल्यवान ग्राहकों के बीच उत्साह बढ़ रहा है। जो कि वास्तव में उत्साहजनक है और हम जल्द ही भारत में इस बेंचमार्क एसयूवी को पेश करने के लिए उत्सुक हैं।"
Hyundai Exter
- फोटो : Hyundai
ब्रांड वर्तमान में भारतीय बाजार में एक्सटर लॉन्च करने पर काम कर रहा है। इस माइक्रो एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, टाटा पंच, मारुति सुजुकी इग्निस, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से होगा। एक्सटर का उत्पादन शुरू हो चुका है और यह 10 जुलाई को लॉन्च होगा।
विज्ञापन
Hyundai Exter
- फोटो : Hyundai
एक्सटर एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ भी आएगी। इसमें 10 क्षेत्रीय भाषाओं, ओटीए और मैप अपडेट के साथ एलेक्सा वॉयस कमांड भी दिया गया है। इंजन विकल्पों में 83 बीएचपी और 114 एनएम पीक टॉर्क के लिए ट्यून किया गया 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल शामिल होगा, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी यूनिट के साथ जोड़ा जाएगा। सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ सीएनजी से लैस वैरिएंट भी पेश किया जाएगा। इसकी कीमतें 5.5 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाने की संभावना है।