सब्सक्राइब करें

2022 Hyundai Venue Facelift: नई वेन्यू फेसलिफ्ट गुरुवार को होगी लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत और फीचर्स डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 02:11 PM IST
सार

नई 2022 Hyundai Venue Facelift (2022 ह्यूंदै वेन्यु फेसलिफ्ट) आखिरकार गुरुवार को भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी। इसके साथ Venue सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के बहुप्रतीक्षित फेसलिफ्ट वर्जन की बिक्री शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
hyundai venue 2022 price expectation hyundai venue 2022 booking amount hyundai venue 2022 features specifications news in hindi
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
नई 2022 Hyundai Venue Facelift (2022 ह्यूंदै वेन्यु फेसलिफ्ट) आखिरकार गुरुवार को भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी। इसके साथ Venue सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के बहुप्रतीक्षित फेसलिफ्ट वर्जन की बिक्री शुरू हो जाएगी। नई वेन्यू फेसलिफ्ट एसयूवी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मौजूद लोकप्रिय कारों को टक्कर देने की तैयारी में है। इस समय, Tata Nexon भारत में बिकने वाली सभी SUV में सबसे आगे है। हालांकि, नई वेन्यू, आगामी 2022 मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी के साथ, सेगमेंट-लीडर को एक मजबूत चुनौती देने का लक्ष्य रखेगी। 


बुकिंग अमाउंट
इस एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 21,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर नई वेन्यू को ऑनलाइन या अधिकृत ह्यूंदै डीलरशिप पर प्री-बुक कर सकते हैं। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया मॉडल कई सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स के साथ कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड के साथ आएगा। 
Trending Videos
hyundai venue 2022 price expectation hyundai venue 2022 booking amount hyundai venue 2022 features specifications news in hindi
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
कितनी होगी कीमत
वेन्यू का मौजूदा मॉडल 7.11 लाख रुपये से 11.84 लाख रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। नई वेन्यू छह ट्रिम्स लेवल - - E, S, S+, S(O), SX और SX(O), तीन इंजन और तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ 16 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी। कई नए फीचर्स और बेहतर स्टाइल के साथ, नए मॉडल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक नई वेन्यू की कीमत 7.5 लाख रुपये से 12.25 लाख रुपये के बीच होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai venue 2022 price expectation hyundai venue 2022 booking amount hyundai venue 2022 features specifications news in hindi
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
ट्रिम और वैरिएंट्स
नई Hyundai Venue एसयूवी को E, S, S+/S(O), SX और SX(O) ट्रिम्स में पेश किया जाएगा। पेट्रोल इंजन वाली एसयूवी के 11 वैरिएंट्स होंगे, जबकि डीजल इंजन मॉडल सिर्फ 5 वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इन 16 में से सिर्फ पांच वैरिएंट्स में डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर थीम मिलेगी। जिसमें ब्लैक रूफ के साथ फियरी रेड कलर कॉम्बिनेशन मिलेगा।
hyundai venue 2022 price expectation hyundai venue 2022 booking amount hyundai venue 2022 features specifications news in hindi
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
इंजन और गियरबॉक्स
ह्यूंदै ने नई वेन्यू के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन के साथ ही 1.0-लीटर टर्बो GDi और 1.2-लीटर MPi कप्पा पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल या आईएमटी के साथ-साथ डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन बरकार रहेगा। 2022 वेन्यू फेसलिफ्ट में तीन ड्राइव मोड भी मिलेंगे जिनमें नॉर्मल, इको और स्पोर्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
hyundai venue 2022 price expectation hyundai venue 2022 booking amount hyundai venue 2022 features specifications news in hindi
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
मिलेंगे ये नए फीचर्स
2022 ह्यूंदै वेन्यू कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ अहम डिजाइन बदलाव और इंटीरियर अपग्रेड के साथ आता है। इंटीरियर और इंजन के डिटेल्स का आधिकारिक रूप से खुलासा होना बाकी है। नई वेन्यू के ग्राहक अब एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट के साथ होम टू कार (H2C) के जरिए कई कार फंक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं। नए मॉडल में 60 से ज्यादा ब्लूलिंक कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि नई वेन्यू सेगमेंट-फर्स्ट 2 स्टेप रियर रिक्लाइनिंग सीट के साथ आएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed