सब्सक्राइब करें

Hyundai Venue Adventure Edition: ह्यूंदै वेन्यू एडवेंचर एडिशन हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास और कितनी है कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue Adventure Edition Launched in India Know Price Features Specifications Details
Hyundai Venue Adventure Edition - फोटो : Hyundai
त्योहारों से ठीक पहले Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue (वेन्यू) का एडवेंचर एडिशन लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10.15 लाख रुपये, एक्स-शोरूम, से शुरू होती है। इससे पहले, पिछली पीढ़ी के क्रेटा और अल्काजार का एडवेंचर एडिशन लॉन्च किया गया था। Hyundai Venue Adventure Edition (ह्यूंदै वेन्यू एडवेंचर एडिशन) में तीन वेरिएंट - S(O), SX और SX(O) हैं। 
Trending Videos
Hyundai Venue Adventure Edition Launched in India Know Price Features Specifications Details
Hyundai Venue Adventure Edition - फोटो : Hyundai
कैसा है लुक
कंपनी ने अन्य एसयूवी की तरह, ह्यूंदै वेन्यू एडवेंचर एडिशन ब्लैक स्किड प्लेट्स, डोर क्लैडिंग और ब्लैक पेंटेड अलॉय व्हील्स के साथ एक मजबूत एक्सटीरियर के साथ आता है। इसमें एक्सक्लूसिव एजवेंचर एम्बलेम और काले रंग की रूफ रेलिंग, ORVM और शार्क-फिन एंटेना के साथ-साथ लाल ब्रेक कैलीपर्स भी मिलते हैं। जो इसके एडवेंचर लुक में इजाफा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Venue Adventure Edition Launched in India Know Price Features Specifications Details
Hyundai Venue Adventure Edition - फोटो : Hyundai
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो, ह्यूंदै वेन्यू एडवेंचर एडिशन में काले रंग के एक्सेंट के साथ हल्के हरे रंग के इंसर्ट और मैचिंग हाइलाइट्स के साथ एडवेंचर एडिशन सीटें हैं। अतिरिक्त विशेषता के लिए, एडवेंचर एडिशन में मेटल के पेडल और डुअल कैमरों के साथ एक डैशकैम भी मिलता है।
Hyundai Venue Adventure Edition Launched in India Know Price Features Specifications Details
Hyundai Venue Adventure Edition - फोटो : Hyundai
कलर ऑप्शंस
ह्यूंदै वेन्यू एडवेंचर एडिशन 4 मोनोटोन कलर - रेंजर खाकी, अबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और 3 डुअल टोन कलर - रेंजर खाकी ब्लैक रूफ के साथ, एटलस व्हाइट ब्लैक रूफ के साथ, टाइटन ग्रे ब्लैक रूफ के साथ पेश किया जाता है।
विज्ञापन
Hyundai Venue Adventure Edition Launched in India Know Price Features Specifications Details
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
वेन्यू एडवेंचर एडिशन में दो इंजन विकल्प मिलते हैं - 1.2L पेट्रोल इंजन को पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया। यह इंजन 82 bhp का पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन को सात स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया, जो 118 bhp का पावर और 172 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed