फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Venue की शुरुआती कीमत 6.5 लाख रुपये, 10 रंगों में हुई लांच

Wed, 22 May 2019 04:26 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 22 May 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue comes with 10 colors options launching on 21 may 2019
Hyundai Venue colors - फोटो : Amar Ujala

हुंडई मोटर इंडिया ने मंगलवार को भारत में अपनी पहली कनेक्टेड कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue को लांच कर दी। नई Venue का सीधा मुकाबला  फॉर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सॉन समेत मारुति सुजुकी ब्रेजा विटारा से भी माना जा रहा है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Venue के रूप में हुंडई की यह पहली गाड़ी होगी।

ब्रोशर हुआ लीक

Hyundai Venue comes with 10 colors options launching on 21 may 2019
Hyundai Venue engine - फोटो : Amar Ujala
लांच से पहले नई Venue की कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं और अब इसका ब्रोशर भी हुआ लीक हो चुका है,  लीक हुए ब्रोशर के अनुसार यह 10 कलर ऑप्शन में आयगी। इसमें Deep forest, Lava Orange और Denim Blue नए कलर्स होंगे। वहीं इसकी कीमतों की बात करें, तो इसकी कीमत 6.5 लाख से शुरू होंगी, और टॉप वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.10 लाख रुपये होगी। 

1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल (5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन) -
E-  6.50 लाख रुपये
S - 7.20 लाख रुपये

1.0 टर्बो पेट्रोल (6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन)
S- 8.21 लाख रुपये
SX - 9.54 लाख रुपये
SX (O)- 10.60 लाख रुपये

1.0 टर्बो पेट्रोल (7 स्पीड डीसीटी)
S- 9.35 लाख रुपये
SX (O)- 11.10 लाख रुपये

1.4 U2 डीजल (6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन)
E - 7.75 लाख रुपये
S - 8.45 लाख रुपये
SX - 9.78 लाख रुपये
SX(O) - 10.84 लाख रुपये
 

कीमत और वेरिएंट

Hyundai Venue comes with 10 colors options launching on 21 may 2019
Hyundai venue cabin
Venue की कीमतें लीक हो चुकी हैं, जिसके अनुसार यह कार 3 मॉडल्स में आयेगी। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Venue के सबसे महंगे वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 10.65 लाख से शुरू होगी। इस वेरियंट में 1.0 लीटर का GDI टर्बो SX+ पेट्रोल इंजन और 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं वेन्यू के टॉप डीजल वेरियंट, जिसमें 1.4 लीटर SX (O)  की कीमत 10.42 लाख रुपये होगी, यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। जबकि 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 224 एनएम का टॉर्क देगा। 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर SX (O) की एक्स-शोरूम कीमत 10.09 लाख रुपये होगी। वहीं वेन्यू में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

  33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स से लैस

Hyundai Venue comes with 10 colors options launching on 21 may 2019
hyundai venue look
हुंडई Venue इस सेगमेंट में पहली कनेक्टेड कार होगी, जिसमें इंडिया स्पेसिफिक 10 फीचर दिए गए हैं। जिसमें कंपनी की Blue Link टेक्नॉलजी देखने को मिलेगी। इसमें 33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे। इसके 10 फीचर्स खासतौर पर भारतीय बाजार के हिसाब से शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं इस कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे। नई Venue अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से आकर्षक नजर आ आती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed