सब्सक्राइब करें

अगर अगर BS6 ईंधन पर चलाएंगे BS4 गाड़ी, तो क्या होगा असर, पढ़ें ये खबर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 16 Mar 2020 10:52 AM IST
सार

अगर BS6 ईंधन पर चलाएंगे BS4 गाड़ी, तो क्या होगा असर, पढें ये खबर

विज्ञापन
IF you have BS4 or BS6 Engine Car or bike, can it safely run on Safely Run On BS4 or BS6 Fuel
पेट्रोल पंप - फोटो : PTI

देश में नए उत्सर्जन मानक BS6को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नए मानक 01 अप्रैल 2020 से लागू होने हैं। वहीं ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां अपनी कारों और बाइकों को नए मानकों के मुताबिक अपग्रेड कर रही हैं। तेल कंपनियां भी दावा कर रही हैं कि वे एक मार्च से सभी पेट्रोल पंपों पर बीएस6 ईधन उपलब्ध करवा देंगी। अगर आपके पास बीएस4 कार है और बीएस6 आने के बाद उस पर क्या पड़ेगा असर, आइए हम आपको बताते हैं...  



Trending Videos
IF you have BS4 or BS6 Engine Car or bike, can it safely run on Safely Run On BS4 or BS6 Fuel
Car Showroom - फोटो : AmarUjala

असमंजस की स्थिति

नए बीएस6 मानक एक अप्रैल 2020 से लागू होने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ऑटो कंपनियों से इसकी डेडलाइन भी बढ़ाने से इंकार कर दिया है। इसका मतलब है कि तय तारीख से नए मानक लागू होंगे। पिछले एक साल से नए मानकों को लेकर देश में काफी हो-हल्ला मचा हुआ है। लोग इसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति में हैं, जिसका असर ऑटो कंपनियों की सेहत पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IF you have BS4 or BS6 Engine Car or bike, can it safely run on Safely Run On BS4 or BS6 Fuel
Car turbo engine

बंद होंगे इंटरनल कंबशन इंजन वाले वाहन

देश में बीएस3 मानक 2010 में लागू हुए थे, जिसके बाद 2017 में बीएस4 मानक लागू हुए थे। वहीं सरकार ने अब बीएस5 लाने की बजाए सीधे बीएस6 मानक लाने का फैसला किया है। फिलहाल पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों में इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) का इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन कार्बन डाई ऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड, हाईड्रोकार्बन, ऑक्साइड्स ऑफ नाइट्रोजन और पार्टिकुलेट मैटर जैसे प्रदूषणकारी जहरीले तत्वों का उत्सर्जन करता हैं।

IF you have BS4 or BS6 Engine Car or bike, can it safely run on Safely Run On BS4 or BS6 Fuel
air pollution - फोटो : PTI

ये होगा असर

नाइट्रस ऑक्साइड

बीएस6 आने के बाद पेट्रोल इंजन 25 फीसदी कम उत्सर्जन करेंगे, जबकि डीजल इंजन  जबरदस्त 68 फीसदी कम नाइट्रस ऑक्साइड का उत्सर्जन करेंगे।

पार्टिकुलेट मैटर

पहली बार बीएस6 मानक आने के बाद पार्टिकुलेट मैटर से पैदा होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी। पेट्रोल इंजन में यह घट कर 4.5 मिली ग्राम प्रति किमी तक हो जाएगा। वहीं डीजल वाहन भी इसी स्तर पर उत्सर्जन करेंगे, जो बीएस4 डीजल वाहनों से 82 फीसदी तक कम होगा।

हाइड्रोकार्बन   

बीएस6 पेट्रोल वाहनों के उत्सर्जन मानकों में कोई बदलाव नहीं होगा, जबकि डीजल वाहनों में हाइड्रोकार्बन और ऑक्साइड्स ऑफ नाइट्रोजन घट कर 432 फीसदी तक हो जाएगा।
 

विज्ञापन
IF you have BS4 or BS6 Engine Car or bike, can it safely run on Safely Run On BS4 or BS6 Fuel
Petrol Pump Car - फोटो : Amar Ujala

BS4 पेट्रोल वाहन में BS6 ईधन डलवाने पर?

अब सवाल ये उठता है कि अगर आपके पास बीएस4 गाड़ी है और आप उसमें बीएस6 ईधन डलवाते हैं तो उसकी परफॉरमेंस पर क्या असर पड़ेगा। ये सवाल कई लोगों के जहन में है। अगर आप पेट्रोल वाहन प्रयोग करते हैं, तो उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि पहले के मुकाबले उसकी परफॉरमेंस बढ़ जाएगी और वह पहले से कम प्रदूषण करेगा। आप बेफिक्र हो कर अपनी BS4 इंजन वाली पेट्रोल कार BS6 ईधन पर चला सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed