सब्सक्राइब करें

Lamborghini Urus SUV: रैपर बादशाह ने खरीदी लैंबॉर्गिनी उरुस एसयूवी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Indian Rapper Badshah buys Lamborghini Urus SUV Check Price Features Speed Badshah Rapper Car Collection
Badshah taking delivery of Urus at Lamborghini Delhi showroom - फोटो : Lamborghini Delhi
भारत के मशहूर रैप सिंगर बादशाह ने नई Lamborghini Urus (लेम्बोर्गिनी उरुस) कार की डिलीवरी ली है। ये एसयूवी नियो नोक्टिस पेंट स्कीम में तैयार की गई है और इसमें 22 इंच के रिम्स हैं। Urus इस समय लेम्बोर्गिनी के लाइन-अप में सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद है। Lamborghini Urus SUV की एक्स-शोरूम कीमत 3.15 करोड़ रुपये से शुरू होती और पर्ल कैप्सूल एडिशन के लिए 3.43 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। उरुस के अलावा, बादशाह के पास Audi Q8 (ऑडी क्यू8) और Rolls Royce Wraith (रॉल्स रॉयस व्रेथ) भी है। बादशाह की लेटेस्ट कार उनकी दूसरी Lamborghini Urus है क्योंकि इससे पहले उन्होंने प्री-ओन्ड (सेकंड हैंड) बाजार से एक यूनिट खरीदी थी। 
Trending Videos
Indian Rapper Badshah buys Lamborghini Urus SUV Check Price Features Speed Badshah Rapper Car Collection
Laborghini Urus bought by Badshah - फोटो : Laborghini Delhi
इंजन और स्पीड
यह सुपर एसयूवी फॉक्सवैगन ग्रुप एमएलबी ईवो प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 4.0-लीटर V8 इंजन मिलता है। यह इंजन 6,000 rpm पर 641 bhp का पावर और 2,250 rpm पर 850 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक ऑल-व्हील-ड्राइव Urus सिर्फ 3.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और 12.8 सेकंड में 0 से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Rapper Badshah buys Lamborghini Urus SUV Check Price Features Speed Badshah Rapper Car Collection
Laborghini Urus bought by Badshah - फोटो : Laborghini Delhi
4 ड्राइविंग मोड्स और फीचर्स
इस एसयूवी में चार ड्राइविंग मोड्स - Strada, Sport, Corsa और Neve मिलते हैं। इस कार में एडाप्टिव एयर सस्पेशन, एक्टिव डैम्पिंग, 4-व्हील ड्राइव और 4-व्हील स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस एसयूवी में कई सुरक्षा फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। जैसे इस कार में अपडेटेड ऑप्शनल पार्किंग एसिस्टेंस पैकेज और इंटिलिजेंट पार्क एसिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Indian Rapper Badshah buys Lamborghini Urus SUV Check Price Features Speed Badshah Rapper Car Collection
Lamborghini Urus - फोटो : Laborghini
प्लेटफॉर्म
Urus के इंजन और प्लेटफॉर्म को कई अन्य एसयूवी के साथ साझा किया गया है जो फॉक्सवैगन की सहायक कंपनियों के अंतर्गत आती हैं। Porsche Cayenne, Audi RSQ8 और Bentley Bentayga जैसी एसयूवी कारें भी इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। इसके अलावा, Audi RS6 Avant, Porsche Panamera और Bentley Continental GT जैसे कई वाहनों में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
Indian Rapper Badshah buys Lamborghini Urus SUV Check Price Features Speed Badshah Rapper Car Collection
Lamborghini Urus SUV - फोटो : Social
2018 में आई भारत
1980 के दशक में लॉन्च की गई LM002 के बाद Urus निर्माता की दूसरी एसयूवी है। LM002 एक बेयर, बेसिक और रफ एंड टफ SUV थी। जबकि Urus ज्यादा स्पोर्टियर और पावरफुल है और एक अग्रेसिव लुक के साथ आती है। Lamborghini Urus को दिसंबर 2017 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था और भारतीय बाजार में इसे जनवरी 2018 में उतारा गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed