{"_id":"60c1daffcc7d93232c590758","slug":"jaguar-f-pace-2021-india-launch-jaguar-f-pace-facelift-2021-price-in-india-jaguar-f-pace-facelift-2021-interior","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaguar F-Pace 2021: भारत में नए अवतार में लॉन्च, मिले बिल्कुल नए फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Jaguar F-Pace 2021: भारत में नए अवतार में लॉन्च, मिले बिल्कुल नए फीचर्स, जानें कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 10 Jun 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Jaguar F-Pace 2021
- फोटो : Jaguar
लग्जरी वाहन बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) ने भारतीय बाजार में अपनी नई F-Pace (एफ-पेस) एसयूवी को लॉन्च किया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में F-Pace की एक्स-शोरूम कीमत 69.99 लाख रुपये रखी है। नई Jaguar F-Pace कार के लुक और डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसके साथ ही इस कार के इंटीरियर और केबिन को भी पूरी तरह से अपडेट किया गया है। जगुआर एफ-पेस पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ पेश की गई है। कंपनी ने कार की बुकिंग शुरू कर दी है। नई F-Pace को घर बैठे ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है।
Trending Videos
Jaguar F-Pace 2021
- फोटो : Jaguar
F-Pace का एक्सटीरियर और लुक
एफ-पेस के एक्सटीरियर प्रोफाइल में किए गए अपडेट्स से एसयूवी को एक क्लीन और इसके साथ ही स्पोर्टी अपील दी गई है। एसयूवी को आउटगोइंग मॉडल से अलग करने के लिए बोनट को रीडिजाइन किया गया है। फ्रंट ग्रिल के साइज को बड़ा कर दिया गया है और इसमें जगुआर का हेरिटेज लोगो से प्रेरित 'डायमंड' डिटेलिंग दी गई है। साइड फेंडर को लीपर का एंब्लेम दिया गया है। इसके अलावा नया फ्रंट बंपर, एयर इंटेक को भी अपडेट किया गया है। 'डबल जे' डीआरएल के साथ सुपर-स्लिम एलईडी क्वाड हेडलाइट्स काफी स्मार्ट लुक दे रही है और इससे लाइटिंग भी पहले से बेहतर हुई है। एसयूवी के रियर में नई स्लिमलाइन लाइट्स में जैगुआर के डबल स्लिक ग्राफिक दिए गए हैं। टेलगेट के डिजाइन में भी हल्के बदलाव किए गए हैं।

F-Pace के फीचर्स
एफ-पेस में बिल्कुल नया इंटीरियर दिया गया है और मार्स रेड और सिएना टैन में दो नए रंगों में पेश किया गया है। सेंटर कंसोल बिल्कुल नया है और इसमें वायरलेस डिवाइस चार्जिंग फीचर शामिल है। इसके साथ ही 360-डिग्री ग्रैब हैंडल दिया गया है और इन-केबिन स्टोरेज स्पेस को भी बढ़ाया गया है। सबसे खास बात यह है कि दूसरी पंक्ति में पावर रिक्लाइन फीचर मिलता है और इसमें फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इंटरेक्टिव ड्राइवर डिस्प्ले और एक फिक्सड पैनोरमिक रूफ है।

F-Pace के स्पेशल फीचर्स
केबिन के स्पेशल फीचर्स की बात करें तो इसमें पीवी प्रो इंफोटेनमेंट टेक्नोलॉजी से लैस नया 11.4-इंच कर्व्ड ग्लास एचडी टचस्क्रीन मिलता है। जगुआर लैंड रोवर का दावा है कि यह अब बेहतर क्रेरिटी प्रदान करता है और इसमें पहले की तुलना में ज्यादा सिंपल मेनू स्ट्रक्चर दिया गया है। केबिन एयर आइयोनाइजेशन से नैनो टेक्नोलॉजी के जरिए इंटीरियर एयर क्वालिटी बेहतर होती है और अब PM2.5 फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3डी सराउंड कैमरा, मेरिडियन ऑडियो सिस्टम, स्मार्टफोन पैक और रिमोट (ई-कॉल और बी-कॉल के साथ) शामिल हैं।

F-Pace का इंजन
नई जगुआर एफ-पेस भारत में पहली बार आर-डायनामिक एस ट्रिम में इंजेनियम 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 246 hp का पावर और 365 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन 201 hp का पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।