सब्सक्राइब करें

लंबा इंतजार: इन गाड़ियों पर जबरदस्त फिदा हैं ग्राहक, तभी तो इन पर है कई महीनों का वेटिंग पीरियड

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 10 Jun 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
Top Best selling SUV and cars with longest waiting period in 2021, Hyundai Creta, Nissan Magnite, Renault Kiger, Maruti ertiga and Mahindra Thar
Nissan Magnite - फोटो : PTI (File Photo)

देश के कई शहरों में लॉकडाउन खुलने के बाद गाड़ियों की बुकिंग फिर से शुरू हो गई है। वहीं ह्यूंदै ने अपनी 6-7 सीटर एसयूवी अल्कजार की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। देखने वाली बात यह होगी कि इसकी लॉन्चिंग के बाद डिलीवरी कब से शुरू होती है। क्योंकि ह्यूंदै की मिड-साइज एसयूवी क्रेटा की डिलीवरी के लिए ग्राहक अभी भी लंबा इंतजार कर रहे हैं। वहीं कोरोना की दूसरी लहर के चलते लॉकडाउन लगने के बाद तमाम ऑटो कंपनियों ने अपना प्रोडक्शन बंद कर दिया था, जिसका असर डिलीवरी पर पड़ेगा और ग्राहकों का और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इनमें से कई गाड़ियां तो ऐसी हैं, जिन्हें लॉन्च हुए साल बीतने वाला है, लेकिन इनकी वेटिंग पीरियड घटने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं अगर उन्हें आज बुक कराते हैं तो उनकी डिलीवरी साल 2022 से पहले नहीं मिलने वाली है। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली गाड़ियों के बारे में...

Trending Videos
Top Best selling SUV and cars with longest waiting period in 2021, Hyundai Creta, Nissan Magnite, Renault Kiger, Maruti ertiga and Mahindra Thar
2020 Mahindra Thar - फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)

महिंद्रा थार

  • महिंद्रा थार की बुकिंग 55 हजार को पार कर गई है। अप्रैल 2021 में ही कंपनी ने थार की 3406 यूनिट्स बेची थीं। कंपनी का दावा है कि थार की 50 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है।
  • महिंद्रा थार को ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।
  • महिंद्रा थार पर लगभग शहरों में एक सी ही वेटिंग है। हालांकि यह हर वैरियंट पर अलग-अलग है।
  • इसके कनवर्टिबल टॉप और हार्डटॉप पेट्रोल MT वैरियंट्स की मांग सबसे ज्यादा है और इन पर 6 महीने तक की वेटिंग है।
  • डीजल और पेट्रोल ऑटोमैटिक के अलावा डीजल मैनुअल पर वेटिंग पीरियड 12 महीने तक का है।
  • अगर आप आज महिंद्रा थार बुक करते हैं तो संभव है कि आपको 2022 में इसकी डिलीवरी मिले।
  • थार की एक्स-शोरूम कीमत 12.11 लाख रुपये से शुरू हो कर 14.17 लाख रुपये तक है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Best selling SUV and cars with longest waiting period in 2021, Hyundai Creta, Nissan Magnite, Renault Kiger, Maruti ertiga and Mahindra Thar
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

निसान मैगनाइट

  • सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में यह अभी भी सबसे सस्ती एसयूवी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत  5.59 लाख रुपये है।  
  • इसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और वायरलेस चार्जिंग, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्राइव मोड जैसे फीचर मिलते हैं।
  • इसकी कीमत 5.59 लाख रुपये से लेकर 9.90 लाख रुपये तक है।   
  • निसान मैगनाइट के हर वैरियंट पर अलग-अलग वेटिंग पीरियड है। इसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था।
  • इसके बेस XE और XL वैरियंट्स पर सबसे ज्यादा 9 महीनों तक का इंतजार है।  
  • वहीं इसके टॉप वैरियंट XL CVT पर मात्र एक महीने तक की वेटिंग है।
Top Best selling SUV and cars with longest waiting period in 2021, Hyundai Creta, Nissan Magnite, Renault Kiger, Maruti ertiga and Mahindra Thar
Maruti Suzuki Ertiga CNG - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति अर्टिगा

  • मारुति के पूरे देशभर में फैले जबरदस्त सर्विस नेटवर्क के चलते लोग मारुति की कारें खूब पसंद करते हैं और यही कंपनी का यूएसपी भी है।
  • 7-सीटर सेगमेंट में अर्टिगा मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
  • अर्टिगा में स्मार्टप्ले स्टूडियो, डुअल एयरबैग्स, माइल्ड हाइब्रिड इंजन जैसे फीचर मिलते हैं।
  • अर्टिगा की कीमत 7.59 लाख रुपये से शुरू है।
  • वहीं अर्टिगा सीएनजी विकल्प के साथ भी आती है।
  • अर्टिगा के कुछ वैरिएंट्स पर 7 से 8 महीने की वेटिंग है। अर्टिगा के ZXi प्लस वैरिएंट पर 26 से 30 हफ्ते और अर्टिगा VXi CNG पर 34 से 36 हफ्तों की वेटिंग है।
विज्ञापन
Top Best selling SUV and cars with longest waiting period in 2021, Hyundai Creta, Nissan Magnite, Renault Kiger, Maruti ertiga and Mahindra Thar
Hyundai Creta showroom - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै क्रेटा

  • सी-सेगमेंट एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै क्रेटा नंबर वन है। क्रेटा को पिछले साल कार ऑफ द ईयर का अवार्ड मिल चुका है।
  • क्रेटा सीधा मुकाबला किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, निसान किक्स से है।  
  • क्रेटा पर 8 से 9 महीनों तक की वेटिंग चल रही है।
  • इसके बेस वैरियंट E ट्रिम पर सबसे ज्यादा 9 महीने तक की वेटिंग है। हाल ही कंपनी ने इस बेस वैरिएंट से कुछ फीचर घटाए हैं ताकि ग्राहक दूसरे वैरिएंट्स को प्राथमिकता दें।   
  • वहीं बाकी वैरियंट्स पर लगभग 3 महीने तक का इंतजार है।
  • क्रेटा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed