{"_id":"63d248fe17e2e41b1613765e","slug":"jawa-42-and-yezdi-roadster-new-colour-variants-launched-know-price-features-specs-news-in-hindi-2023-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawa Yezdi Motorcycles: Jawa 42 और Yezdi Roadster नए कलर में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Jawa Yezdi Motorcycles: Jawa 42 और Yezdi Roadster नए कलर में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 26 Jan 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
Yezdi Roadster
- फोटो : Jawa Yezdi Motorcycles
आइकॉनिक Jawa Yezdi Motorcycles (जावा येज्दी मोटरसाइकिल्स) की निर्माता Classic Legends (क्लासिक लेजेंड्स) ने साल 2023 की शुरुआत अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पादों के लिए नए कलर वैरिएंट के लॉन्च के साथ की है। Jawa Yezdi Motorcycles ने अपने दो सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल - Jawa 42 Sports Stripe (जावा 42 स्पोर्ट्स स्ट्राइप) और Yezdi Roadster (येज्दी रोडस्टर) के लिए नए कलर ऑप्शंस का एलान किया है। जावा 42 स्पोर्ट्स स्ट्राइप अब नए मैटेलिक कॉस्मिक कार्बन शेड में उपलब्ध होगी और इसकी कीमत 1.95 लाख रुपये है। जबकि येज्दी रोडस्टर को ग्लॉस फिनिश के साथ एक नया क्रिमसन डुअल-टोन शेड मिलता है और इसकी कीमत 2.04 लाख रुपये। यह कीमेंत एक्स- शोरूम, दिल्ली हैं।
Trending Videos
Jawa 42
- फोटो : Jawa Yezdi Motorcycles
जावा का कहना है कि नए 42 स्पोर्ट्स स्ट्राइप कॉस्मिक कार्बन को कार्बन फाइबर फिनिश मिलता है जो "जीवन के स्रोत" से प्रेरणा लेता है और सादगी में छिपी कार्बन की जटिलता को प्रदर्शित करता है। दूसरी ओर, डुअल-टोन येज्दी रोडस्टर क्रिमसन एक सफेद रंग लाता है और क्रिमसन रेड पेंट स्कीम जो मोटरसाइकिल की स्टाइलिंग को और बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jawa 42
- फोटो : Jawa Yezdi Motorcycles
Jawa 42 2.1 में उसी 294.72 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 27 bhp का पावर और 26.84 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट के लिए ट्यून किया गया है। मोटर को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। जबकि, Yezdi रोडस्टर को 29 bhp और 28.95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने के लिए 334 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और एक असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा जाता है। दोनों बाइक्स में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है।
Yezdi Roadster
- फोटो : Jawa Yezdi Motorcycles
नए कलर ऑप्शंस के बारे में बात करते हुए, जावा येज्दी मोटरसाइकिल्स के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने कहा, "ये दो नए रंग जावा और येज्दी दोनों ब्रांडों के लिए और भी ज्यादा रोमांचक चरण की शुरुआत करते हैं। यह वित्तीय वर्ष दिलचस्प मील के पत्थर से भरा था - चाहे वह भारतीय बाजार में नई Yezdi रेंज को पेश करना हो, हमारी प्रमुख सवारी के जरिए विभिन्न इलाकों में मोटरसाइकिलों को खोलना हो या उद्योग में पहले कभी नहीं देखी गई रफ्तार से हमारे डीलरशिप फुटप्रिंट को बढ़ाना हो। यह तो बस शुरुआत है, और हम आने वाले साल में जावा और येज्दी प्रोडक्ट रेंज में और ज्यादा रोमांच और उत्साह जोड़ने के लिए तैयार हैं।"
विज्ञापन
Jawa Motorcycle
- फोटो : For Reference Only
Jawa Yezdi Motorcycles ने 2022 कैलेंडर वर्ष के आखिर तक अपने डीलर नेटवर्क को 500 आउटलेट्स तक विस्तारित करने की अपनी योजना का भी एलान किया है। इस समय कंपनी की देश भर में 400 टच पॉइंट्स हैं। Jawa और Yezdi ब्रांड का भारतीय बाजार में मुकाबला Royal Enfield की मोटरसाइकिलों से रहता है। इसमें बुलेट भी शामिल है।