सब्सक्राइब करें

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट व्हील टूटने पर कंपनी ने दिया जवाब, पीड़िता की स्थिति हो रही बेहतर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 02:11 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric issues statement in accident of Ola S1 Pro electric scooter after front wheel breaks
Ola S1 Scooter front suspension breaks - फोटो : Twitter
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने हाल में हुई घटना के बारे में एक बयान जारी किया है जिसमें एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर में हुई दुर्घटना के बाद ग्राहक को गंभीर चोटें आईं और उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। पीड़िता के पति समकित परमार द्वारा की गई शिकायत का जवाब देते हुए ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर सड़क दुर्घटना का मामला था। कंपनी ने यह भी दावा किया कि उसने "परिवार को सभी जरूरी मदद मुहैयार कराई है।" पीड़िता के पति ने तब से अपने ओरिजिनल ट्वीट को डिलीट कर दिया है। 


यह भी पढ़ें: Ola S1: एक बार फिर ओला एस1 का फ्रंट सस्पेंशन टूटा, चालक को आईं गंभीर चोटें, 35 kmph की स्पीड में था स्कूटर
Trending Videos
Ola Electric issues statement in accident of Ola S1 Pro electric scooter after front wheel breaks
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
अब हटाए गए ट्वीट में, पवार ने आरोप लगाया कि उनके स्कूटर का फ्रंट व्हील सस्पेंशन से टूट गया और पीड़िता चलते स्कूटर से सामने जा गिरी। घटना पिछले हफ्ते हुई थी। ट्वीट ने सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और अन्य यूजर्स ने Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के खराबी की अपनी घटनाओं को याद किया।

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने बयान में कहा, "हाल की घटना की हमारी प्रारंभिक जांच और हमारे विश्लेषण से पता चला है कि यह एक बहुत ही हाई इम्पैक्ट (उच्च प्रभाव) वाली सड़क दुर्घटना का मामला था। हम ग्राहक के संपर्क में हैं और परिवार को सभी जरूरी मदद पहुंचाई है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राइडर सुरक्षित है और ठीक हो रही है। ओला में, वाहन सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। ओला एस1 प्रो को सभी पहलुओं में गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ बनाया गया है और चुनौतीपूर्ण इलाकों और सभी मौसम की स्थितियों में 5 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा की टेस्टिंग की गई है।" 

यह भी पढ़ें: Ola S1 Pro: एक बार फिर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट सस्पेंशन टूटा, डिलीवरी के बाद चला रहा था ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric issues statement in accident of Ola S1 Pro electric scooter after front wheel breaks
Ola S1 Scooter front suspension breaks - फोटो : Twitter
परमार ने 25 जनवरी को एक फॉलो-अप ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने ओला की सर्विस और कस्टमर सपोर्ट टीम को उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया। ट्वीट में लिखा था, "पिछले हफ्ते, मेरी पत्नी एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। वह अब काफी बेहतर कर रही है। मेरे समर्थन में आए सभी लोगों का धन्यवाद। हमारे कठिन समय में तुरंत प्रतिक्रिया, निरंतर समर्थन और सहानुभूति के लिए @OlaElectric सर्विस और कस्टमर सपोर्ट टीमों का विशेष धन्यवाद।" 

यह भी पढ़ें: Ola S1 Pro: एस1 प्रो का फ्रंट फोर्क खिलौने की तरह टूटा, यूजर के दावे पर ओला इलेक्ट्रिक ने दी ये सफाई
Ola Electric issues statement in accident of Ola S1 Pro electric scooter after front wheel breaks
Ola S1 Scooter front suspension breaks - फोटो : Twitter
ओला इलेक्ट्रिक ने इससे पहले हुई घटनाओं को भी स्वीकार किया जहां ग्राहकों ने सामने फ्रंट फॉर्क टूटने की शिकायत की गई और जिससे दुर्घटनाएं हुईं। कंपनी ने हालांकि उन्हें अलग-थलग मामले बताया था।

बयान आगे कहा गया, "हमारे पास सड़क पर चलने वाले 150,000 से ज्यादा वाहन हैं और हमने फ्रंट फोर्क आर्म से जुड़े हाई इम्पैक्ट वाले दुर्घटनाओं के बेहद पृथक मामलों में इसे देखा है, जो कि सुरक्षा के एक कारक के साथ बनाया गया है जो वाहनों पर आने वाले सामान्य भार से 80 प्रतिशत ज्यादा है।" 
विज्ञापन
Ola Electric issues statement in accident of Ola S1 Pro electric scooter after front wheel breaks
Ola S1 Scooter front suspension breaks - फोटो : Twitter
इसके अलावा, ओला इलेक्ट्रिक ने अपने ग्राहकों को किसी भी संभावित समस्या की पहचान करने के लिए अपने सर्विस नेटवर्क पर चेक-अप के लिए आमंत्रित किया है।

अपने बयान को आखिर में कहा, "हम ईमानदारी से सभी से सड़क सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने, हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले हेलमेट पहनने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना सार्वजनिक सड़कों पर सवारी करने से बचने की अपील करते हैं।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed