{"_id":"63d22d0f53cf873ae22c2888","slug":"maruti-suzuki-suv-sales-increases-net-profit-doubles-in-q3-news-in-hindi-2023-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki: मारुति की छोटी कारों की तुलना में एसयूवी का बोलबाला, तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ हुआ दोगुना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki: मारुति की छोटी कारों की तुलना में एसयूवी का बोलबाला, तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ हुआ दोगुना
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:15 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने साल 2022 की आखिरी तिमाही में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि के दौरान 10.11 अरब रुपये के मुकाबले 23.52 अरब रुपये (288.5 मिलियन डॉलर) का मुनाफा दर्ज किया। Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के मुताबिक, त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ी हुई मांग और सेमीकंडक्टर की बेहतर उपलब्धता ने पिछली तिमाही में कंपनियों की कारों की बिक्री में 23 प्रतिशत तक का इजाफा किया।
Trending Videos
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
इंडो-जापानी वाहन निर्माता एक साल पहले 430,668 यूनिट्स की तुलना में इस तिमाही में 465,911 यूनिट्स की खुदरा बिक्री करने में कामयाब रही। जबकि कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट (जिसमें बलेनो हैचबैक शामिल है) में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, एसयूवी (ग्रैंड विटारा और ब्रेजा) की बिक्री में लगभग 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सेमीकंडक्टर की बेहतर आपूर्ति के साथ, मारुति सुजुकी अपने पेंडिंग ऑर्डर को कम कर लगभग 3,63,000 तक लाने में कामयाब रही। जिसमें नए लॉन्च किए गए मॉडलों के लिए 1,19,000 बुकिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी की इस समय कुल बाजार हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से कुछ ज्यादा है, जो लगभग 10 प्रतिशत कम हुई है। लेकिन यह अभी भी भारतीय ऑटो उद्योग में अगले दो बड़े नामों - Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) और Tata Motors (टाटा मोटर्स) से बहुत आगे है।
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
लंबी वेटिंग पीरियड के बावजूद, इस अवधि के दौरान एसयूवी ने मारुति सुजुकी के लिए छोटी कारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले साल न्यू जेनरेशन ब्रेजा के लॉन्च के बाद से, मारुति ने ह्यूंदै, किआ और टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसे भारतीय कार निर्माताओं जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए नए मॉडल के साथ एसयूवी सेगमेंट में खलबली मचा देने के अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इस अवधि के दौरान मारुति के लिए एसयूवी की बिक्री लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी, जबकि छोटी कारों ने कुल बिक्री में लगभग 17 प्रतिशत का योगदान दिया।
विज्ञापन
Maruti Jimny 5 doora and Maruti Fronx
- फोटो : अमर उजाला
Jimny (जिम्नी) और Fronx (फ्रोंक्स) जैसे नए एसयूवी मॉडल की लॉन्चिंग का इंतजार है। इनकी लॉन्चिंग के बाद मारुति सुजुकी एसयूवी सेगमेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत कर अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने की उम्मीद करेगी। उम्मीद है कि मारुति सुजुकी इस साल के दौरान अन्य एसयूवी मॉडल के साथ जिम्नी और फ्रोंक्स को लॉन्च करेगी।