सब्सक्राइब करें

Jawa बाइक्स की घर पर ही ले सकेंगे टेस्ट राइड, मिलेगी होम डिलीवरी की सुविधा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 21 May 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Jawa opens 46 dealerships starts doorstep test ride and home delivery facility
jawa bikes - फोटो : Jawa

चेक गणराज्य की  वाहन निर्माता कंपनी Jawa ने वायरस के चलते सात सुरक्षा प्रोटोकॉल पेश किए हैं, जिनका हर डीलरशिप पर पालन किया जाना अनिवार्य है। कंपनी ने यह घोषणा लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार द्वारा कुछ ढील दिए जाने के बाद की है। बता दें कि वायरस और लॉकडाउन के चलते ऑटो कंपनियों ने अपने सभी कारखाने, डीलरशिप और सर्विस सेंटरों को बंद कर दिया था। हालांकि सरकार ने अब कई क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा नियमों के साथ इन्हें खोलने की अनुमति दे दी है। ऐसे में सरकारी आदेश के अनुसार कंपनियों को अपने ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखना होगा।   




 

Trending Videos
Jawa opens 46 dealerships starts doorstep test ride and home delivery facility
Jawa Motorcycles

थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी

Jawa Motorcycle ने दशभर में अपने 105 से अधिक डीलरशिप में से 46 को खोलने की घोषणा कर दी है। इसके लिए कंपनी ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। साथ ही Jawa Motorcycle ने सात नियम बनाए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है। इनमें डीलरशिप पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह कर्मचारी हो या ग्राहक दोनों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। वहीं हर घंटे में शोरूम को सैनिटाइज करना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawa opens 46 dealerships starts doorstep test ride and home delivery facility
jawa

डिजिटल दस्तावेज 

शोरूम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसके लिए कंपनी डिजिटल दस्तावेज मांग रही है। यानी दस्तावेज को व्हाट्सएप, इमेल पर आदान-प्रदान करना अनिवार्य कर दिया है। कंपनी अपने ग्राहकों को मोटरसाइकिलों की टेस्ट राइड के लिए घर पर ही डिलीवरी की भी सुविधा प्रदान कर रही है।       

Jawa opens 46 dealerships starts doorstep test ride and home delivery facility
Jawa - फोटो : www.jawamotorcycles.com

कंपनी की सबसे सस्ती बाइक

बता दें कि वर्तमान में जावा कंपनी के बाजार में तीन मॉडल हैं। इनमें Jawa, Jawa Forty-Two और Jawa Perak शामिल हैं। वहीं Jawa Forty-Two कंपनी की लाइनअप में सबसे सस्ती बाइक है। इस बाइक में रेट्रो थीम और स्पोर्ट्स ड्यूल एग्जॉस्ट पाइप, एनालॉग स्पीडोमीटर और स्पोक व्हील दिए गए हैं। इसमें 293 सीसी, सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 27 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का पीक टार्क जनरेट करता है। यह 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ सिंगल चैनल और डुअल चैनल ABS के विकल्प के साथ उपलब्ध है।

विज्ञापन
Jawa opens 46 dealerships starts doorstep test ride and home delivery facility
JAWA 42 Nebula Blue Color

कीमत

Jawa Forty-Two की कीमत 1.58 से शुरू होकर 1.68 लाख रुपये तक जाती है। इस मॉडल में गेलेक्टिक ग्रीन (मैट), हैली टील (मैट), लुमोस लाइम (मैट), स्टारलाईट ब्लू (मैट), मोमेट रेड (ग्लॉसी) और नेबुला ब्लू (ग्लॉसी) कलर उपलब्ध हैं। Jawa Perak इन तीनों में सबसे महंगा मॉडल है। वहीं आने वाले हफ्तों में इसकी डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed